logo

मेहंदीपुर बालाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्राले ने मारी टक्कर, दो की मौत, 11 घायल

 
मेहंदीपुर बालाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्राले ने मारी टक्कर, दो की मौत, 11 घायल

Mhara Hariyana News, Dausa
दौसा में Mehandipur Bala Ji जा रहे श्रद्धालुओं की Bus का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 सवारियां घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों का दौसा के आरके जोशी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

ज़्यादातर श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बांदीकुई से Mehandipur Bala Ji जा रहे थे। दुर्घटना के समय Bus में करीब 30 से अधिक Bus में यात्री सवार थे। यह हादसा नेशनल हाईवे 21 लंगड़ा Bala Ji के पास हुआ। Bala Ji जा रहे श्रद्धालु हरेंद्र ने बताया कि वह लोग ट्रेन से बांदीकुई लगभग रात 10:30 बजे पहुंचे। जहां से उन्होंने Mehandipur Bala Ji के लिए Bus की तलाश की, तो एक Bus वाले ने कहा कि Bus में बैठ जाओ, Bus भरने के बाद चलेगी। 

रात के लगभग 12:30 बजे तक Bus भरी, उसके बाद बांदीकुई से Mehandipur Bala Ji के लिए रवाना हो गई। Bus में सवारी का कहना है कि बांदीकुई से जब Bus रवाना हुई। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 21 पर Bus आई लंगड़ा Bala Ji के समीप Bus वाले ने सवारियों को उतारने के लिए Bus को रोक दिया और सवारियां उतारने लगीं। इतने में अचानक तेज रफ्तार में आए ट्रेलर ने Bus को टक्कर मार दी, जिसके चलते ये हादसा हो गया।

दुर्घटना की सूचना जैसे ही Mehandipur Bala Ji थाना पुलिस को लगी। मौके पर Mehandipur Bala Ji पुलिस ने पहुंचकर घायलों को दौसा के आरके जोशी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जो श्रद्धालु घायल हुए हैं, वह सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। Mehandipur Bala Ji दर्शन के लिए आए थे।

एक महिला, एक पुरुष की मौत, 12 घायल
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती 11 घायलों में से 8 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया है। वहीं, तीन घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। ड्यूटी अधिकारी हेड कांस्टेबल जगलाल सिंह ने बताया कि हादसे में ममता वंशकार (24 साल) पत्नी हरेंद्र वंशकार निवासी खेरा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और पवन शर्मा (27 साल) पुत्र राजेश शर्मा निवासी आगरा की सिकराय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

108 एंबुलेंस की हड़ताल के कारण घायलों को समय पर नहीं मिला इलाज
हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी और समय लगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान तीन चक्करों में एंबुलेंस ने सभी घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। ऐसे में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया।

ये हुए घायल
वहीं, हादसे में मृतक महिला का पति हरेंद्र वंशकार (23 साल) पुत्र हाकिम वंशकार, भूपेन्द्र (3 साल) राधिका (5 साल) पुत्री हरेंद्र राज (6 साल) और देवेश (8 साल) पुत्र आशीष वंशकार, नीतू (26 साल) पत्नी आशीष वंशकार, आशीष पुत्र हरिप्रसाद वंशकार निवासी बदाधी टीकमगढ़ एमपी, पप्पूराम (56 साल) पुत्र हठीला बैरवा, पवन (16 साल) पुत्र पप्पूराम बैरवा निवासी सूरेर, ओमप्रकाश बैरवा (30 साल) पुत्र पूरणचंद बैरवा निवासी जयंती नगर आगरा रोड़ जयपुर,गोपी पुत्र गणेशराम बैरवा निवासी Bala Ji घायल हो गए। इधर, हादसे को लेकर Mehandipur Bala Ji पुलिस जांच में जुट कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।