logo

अहमदनगर के शेवगांव में बवाल, हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने कई गाड़ियां फूंकी, 8 Police कर्मी भी घायल

 
अहमदनगर के शेवगांव में बवाल, हिंसक झड़प के बाद उपद्रवियों ने कई गाड़ियां फूंकी, 8 Police कर्मी भी घायल
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mubai
अहमदनगर जिले के शेवगांव मे रविवार रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव (stone pelting) से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, 8 Police कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 

हिंसा और पत्थरबाजी की घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई। है। हालात को देखते हुए शहर में भारी Police बल तैनात किया गया है। वहीं, Police ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार शाम को एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक गुट ने जुलूस पर पथराव (stone pelting) शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव (stone pelting) किया गया और हिंसा भड़क गई।

शनिवार को अकोला में हुआ था पथराव (stone pelting)
इससे पहले शनिवार को ही महाराष्ट्र के अकोला में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी. इसके बाद जमकर पथराव (stone pelting) हुआ था। उपद्रवियों ने इस  दौरान कई गाड़ियां तोड़ दी थीं। एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो Police कर्मी समेत 8 लोग जख्मी हुए थे।

पहले भी हो चुकी हैं घटना
बीती 29 मार्च को भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प हुई थी। घटना के बाद वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। साथ ही Police पर भी पथराव (stone pelting) किया गया था।

इस हमले में 10 Police कर्मी भी घायल हुए थे। इसके ठीक एक दिन बाद किराडपुर में भी पत्थरबाजी की गई थी। Police हालात काबू में करने के लिए पहुंची तो यहां पर Police पर पथराव (stone pelting) किया गया था। Police की गाड़ियों तक को आग लगा दी गई थी।