logo

रेल ट्रैक के लॉक उखाड़े, बड़ी साजिश की थी मंशा, ट्रैक पर लगाया खालिस्तान का बैनर, गुरपंतवंत पन्नू ने ली जिम्मेदारी

 
रेल ट्रैक के लॉक उखाड़े, फहराया खालिस्तान का झंडा; गुरपंतवंत पन्नू ने ली जिम्मेदारी
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Hisar
हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली के पास गांव पथराला में खालिस्तान का झंडा लहराया गया। सिख फार जस्टिस (एसएफजे) ने इसका वीडियो जारी किया है। 
यहां पर रेलवे ट्रैक के लॉक को भी उखाड़ा गया है। वारदात शुक्रवार देर रात की है, मामले में बठिंडा जीआरपी कारवाई कर रही है। पथराला गांव पंजाब के बठिंडा क्षेत्र में आता है।

पन्नू ने ली जिम्मेदारी
सिख फार जस्टिस के गुरपंत वंत पन्नू ने शनिवार को वीडियो जारी करते हुए कहा कि- हरियाणा बनेगा खालिस्तान। मंडी डबवाली के पास रेलवे स्टेशन पर खालिस्तान का झंडा लगा दिया गया है। 
रेलवे ट्रैक उखाड़ दिया गया है, मंडी डबवाली से दिल्ली और बठिंडा जाने वाली रेल रोक दी गई हैं। पन्नू ने कहा कि जी 20 नेशन और जापान के प्रधानमंत्री इंडिया आ रहा हैं। यह मैसेज उनके लिए है। हरियाणा और पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

कॉलेज की दीवार पर लगा चुके पोस्टर
खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर पहले भी डबवाली के महिला कॉलेज के दीवार पर लगा दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां और शांति भंग करने का मामला दर्ज किया था। इसी प्रकार से बरवाला के खेदड़ पावर प्लांट के पास रेलवे ट्रैक के लॉक निकाल दिए गए थे।

मालगाड़ी चालक ने ट्रैक पर देखा बैनर

शुक्रवार रात पौने 12 बजे बठिंडा से एक मालगाड़ी डबवाली की ओर आ रही थी। गांव पथराला के समीप रेल ट्रैक के बीचों बीच खालिस्तान लिखा बैनर लगा देखकर पायलट ने ब्रेक लगा दी। वह बैनर को डबवाली रेलवे स्टेशन पर ले आया।

स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी डबवाली को मिमो जारी किया था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रेल पटरियां उखाडऩे तथा खालिस्तान के झंडे लगाने की धमकी इंटरनेट मीडिया पर वायरल की थी।

पटरियों के बीच दो बैनर लगाए गए थे, एक अंग्रेजी तो दूसरा पंजाबी भाषा में है। दोनों बैनर रेलवे ट्रैक पर लगे एक गेट पर लगाए गए थे। पुलिस को एक हथौड़ा बरामद हुआ है, संभावना जताई जा रही है कि इससे पटरी उखाडऩे का प्लान था।