logo

VHP अध्यक्ष आलोक को नूंह मंदिर जाने से रोका, बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, हम जाएंगे

 
VHP अध्यक्ष आलोक को नूंह मंदिर जाने से रोका, बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता, हम जाएंगे

Mhara Hariyana News, Gurugram/Faridabad/Nuh
Vishwa Hindu Parishad की ओर से आज ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। हालांकि जलाभिषेक यात्रा की अनुमति नूंह जिला प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। जिले की सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। आसपास के जिलों में भी सुरक्षा कड़ी है।

Alok Kumar को अड़बर चौक पर मंदिर जाने से रोका
नूंह में पुलिस ने Vishwa Hindu Parishad के कार्यकारी अध्यक्ष Alok Kumar को अड़बर चौक पर मंदिर जाने से रोका। इस दौरान Alok Kumar ने कहा कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता, वह लोग जाएंगे और तीनों मंदिरों पर जलाभिषेक करेंगे, हालांकि जलाभिषेक की यात्रा कार द्वारा ही की जाएगी, पैदल नहीं होगी।

नारनौल: नूहं बृजमंडल यात्रा में नहीं गए पदाधिकारी, स्थानीय मंदिरों में करेंगे जलाभिषेक
नूहं में हुई बृजमंडल यात्रा में शामिल होने के लिए Vishwa Hindu Parishad व Bajrang Dal के सदस्य नहीं गए। पदाधिकारी स्थानीय मंदिरों में ही जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा अटेली के कार्यकर्ता भी नूहं नहीं जा सके। वहीं सोमवार को अटेली में Vishwa Hindu Parishad व Bajrang Dal के सदस्य यात्रा निकालकर राधा कृष्ण मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इससे पूर्व शहर में ही यात्रा निकाली जाएंगी। नूंह बृज मंडल यात्रा को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट पर है।

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा निकालने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले में कई जगहों पर नाके लगाए है। सुरक्षा के हर प्रबंध किए हुए है। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा जो शरारती तत्व है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नूंह में सर्व जातीय हिंदू महापंचायत ब्रजमंडल यात्रा निकालने की बात पर अड़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा नूंह को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी की हुई है। इंटरनेट सेवा भी बंद की हुई है। 

हिसार: नूंह में निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मय्यड़ के पास लगाया नाका
नूंह में दोबारा से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा निकालने के एलान के बाद हिसार जिला पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस ने मय्यड़ गांव के पास पुलिस नाका लगाया। इसके अलावा जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की दो कंपनियां मंडल स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गुप्तचर विभाग ऑला अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। 

नूंह में निकलने वाली यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मय्यड़ के पास लगाया नाका
नूंह में दोबारा से ब्रजमंडल यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने के बाद हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा निकालने के ऐलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस ने मय्यड़ गांव के पास पुलिस नाका लगाया। इसके अलावा जिले में मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस की दो कंपनियां मंडल स्तर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गुप्तचर विभाग ऑला अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। 

Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें टोहाना से फतेहाबाद पुलिस लाइन लाया जा रहा है।

राष्ट्रीय Bajrang Dal के प्रदेश संयोजक नजरबंद
पलवल में राष्ट्रीय Bajrang Dal के प्रदेश संयोजक के घर के बाहर पुलिस तैनात किया गया है। प्रदेश संयोजक मनीष भारद्वाज को घर के अंदर कैद कर लिया है। उन्हें बाहर नहीं निकालने दिया है।

तीन गाड़ियों से लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर की ओर रवाना
तीन गाड़ियों से लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा है। शोभा यात्रा में जाने के लिए तैयार लगभग 55 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस ने सभी को बस में बैठाया और अज्ञात स्थान के लिए ले जाया गया।