logo

नियंत्रण में Hathini kund बैराज का पानी, नहरों में सप्लाई शुरू, Yamuna नदी में 57363 क्यूसेक छोड़ा

 
नियंत्रण में Hathini kund बैराज का पानी, नहरों में सप्लाई शुरू, Yamuna नदी में 57363 क्यूसेक छोड़ा

Mhara Hariyana News, Yamunanagar (हरियाणा) 
पहाड़ों में बारिश बंद होने से Hathini kund बैराज पर शुक्रवार को पानी का जलस्तर काफी घट गया और यहां स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। सुबह सात बजे यहां 65183 क्यूसेक पानी था, वहीं रात आठ बजे तक यह पानी बढ़कर 69383 क्यूसेक दर्ज किया गया। अब पश्चिमी Yamuna नहर व यूपी की नहरों में भी पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी होने के कारण सारा पानी Yamuna नदी में छोड़ा जा रहा था। अब Yamuna के पानी को पश्चिमी Yamuna नहर व यूपी में बांट देने से देश की राजधानी दिल्ली को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि बैराज से छोड़ा हुआ पानी दिल्ली में पहुंच चुका है। जिससे दिल्ली में Yamuna से लगते कई इलाकों में जल जमाव हो गया है।

Hathini kund बैराज पर शुक्रवार रात को दर्ज किए गए 69383 क्यूसेक पानी में से Yamuna नदी में 57363 क्यूसेक, पश्चिमी Yamuna नहर को 11010 व यूपी के लिए 1010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में Yamuna के जरिए दिल्ली जाने वाले पानी में कुछ कटौती हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बैराज पर सुबह नौ बजे 69821 क्यूसेक, 10 बजे 62552 क्यूसेक, 11 बजे यह बढ़कर 65067 क्यूसेक हो गया।

12 बजे फिर पानी में बढ़ोतरी हुई जो कि 68037 दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे 54839 क्यूसेक, दो बजे 61275 क्यूसेक, तीन बजे 58495 क्यूसेक, चार बजे 58694 क्यूसेक, शाम पांच बजे 56217 क्यूसेक, सात बजे 56805 व रात आठ बजे 69383 क्यूसेक दर्ज किया गया।