logo

सिरसा से भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद क्या बोले डा. अशोक तंवर

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ सशक्त भारत का निर्माण तो मनोहर लाल को बताया त्याग की मूर्त
 
्र

सिरसा। सिरसा संसदीय सीट से भाजपा ने डा. अशोक तंवर को चुनाव मैदान में उतारा है। 

दो महीने पहले ही पार्टी में शामिल होने वाले अशोक तंवर ने प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नढ़ा, अमित शाह, पूर्वमुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी नेताओं का आभार जताया। 

अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो 400 सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है वो पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण हुआ है। 

अशोक तंवर ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को त्याग की मूर्ति कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपने साथ संगठन में काम करने वाले नायब सिंह को मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी सौंपकर साबित कर दिया कि वे वास्तव में त्याग की मूर्त है। 

अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे  और मोदी के 400 सीटों के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे।