logo

कथा वाचक जय किशोरी का यह रूप देखकर हो जाएंगे हैरान

जया किशोरी का पंजाबी भजन जिसके सिर उपर तूं स्वामी खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
े

Mhara Hariyana News। प्रख्यात कथा वाचिका जय किशोरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। नानी बाई को मायरो कथा के माध्यम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उसके पश्चात अनेक भजनों के माध्यम से वे खूब नाम कमा रही है।

वर्तमान में एक कथा वाचक के रूप में देश विदेश में उनके खूब चर्चें हैं। हाल ही में जय किशोरी जी एक अनोखे रूप में सोशल मीडिया पर दिखाई दी। जया किशोरी पहली बार पंजाबी भजन गाते हुए नजर आई है। उनके साथ प्रख्यात पंजाबी गायक जस्सी गिल ने भी अपनी आवाज दी है। प्रख्यात पंजाबी भजन जिसके सिर उपर तूं स्वामी सो दुख कैसो पावे ... को उन्होंने अपनी आवाज में गाया है।

गुरुपर्व के अवसर पर रीलिज हुए इस भजन को खूब पसंद किया जा रहा है। एक दिन पहले रीलिज हुए इस भजन को अब तक 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं तथा खूब पसंद किया जा रहा है। कथा वाचिका जया किशोरी को इस नए रूप में देखकर उनके प्रशंसक खुश है तथा उनके भजन को अब तक हजारों लोग शेयर कर चुके है। 

वर्णनीय है कि कथा वाचिका जय किशोरी कृष्ण भगवान की कथाएं करती है। उनके भजन भी खूब प्रचलित है। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर को समर्पित भजन मेरे घर राम आएंगे को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा मीठे रस की भरयोडी राधा रानी लागे इत्यादि भजनों की भी खूब मांग है।