logo

'Dunki' ने मंडे को दिखाया दम, 12वें दिन कलेक्शन में आया भारी उछाल

 
'Dunki' ने मंडे को दिखाया दम, 12वें दिन कलेक्शन में आया भारी उछाल

शाहरुख खान की 'Dunki' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर करोड़ों कमा रही है। सोमवार को भी Dunki ने एक बड़े पैमाने पर बड़ा कलेक्शन किया है। 'Dunki' 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। 'Dunki' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 29.2 करोड़ के साथ की थी। वहीं, अब रिलीज के 12 दिनों में फिल्म 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। 


डंकी ने 12वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
Sacnilk के अर्टी ट्रेड के अनुसार, डंकी ने अपने दूसरे सोमवार को रिलीज के 12वें दिन यानी 1 जनवरी को 9.25 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 196.97 करोड़ हो गई है। कहा जा रहा है कि डंकी इस हफ्ते 200 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।


डंकी एक माइग्रेशन की कहानी 
बता दें, डंकी में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया है। उनके किरदार का नाम हार्डी है। डंकी माइग्रेशन की कहानी है। फिल्म में दोस्तों का एक ग्रुप गैर कानूनी तरीके से दूसरे देश में जाने की कोशिश करता है। ताकि वो अपनी गरीबी दूर कर सके। फिल्म किंग खान के फैंस को खूब पसंद आ रही है।