logo

नहीं रहे मिस्टर इंडिया के कलेंडर यानि सतीश कौशिक, हरियाणा से है खास संबंध, बालीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली
 
d

Mhara Hariyana News, Mumbai। प्रख्यात अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक Satish Koushik का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश कौशिक एक बेहतर अभिनेता के साथ साथ सफल फिल्म निदेशक भी थे। हरियाणा में उनका जन्म हुआ और उनका यहां से खास लगाव था। 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में निभाए कलेंडर के किरदार से उन्हें पहचान मिली। 

अभिनेता सतीश कौशिक की मृत्यु पर बालीवुड की अनेक हस्तियों ने शोक जताया। अभिनेता अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। अनुपम ने लिखा, 'सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।' हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है।

अनुपम खेर Anupam Kher ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'जानता हूं, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!'


दो दिन पहले जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे सतीश कौशिक
7 मार्च को सतीश कौशिक जावेद अख्तर की तरफ से जानकी कुटीर जुहू में आयोजित की गई होली पार्टी Holy Party में होली खेली थी। उन्होंने इस सेलिब्रेशन के फोटोज ट्वीट करके लिखा था-’जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी की तरफ से रखी गई होली पार्टी में रंगबिरंगी खुशनुमा होली का मजा उठाया। न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और रिचा चड्‌ढा से मिला। सभी को होली की शुभकामनांए।’

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे थे, दिल्ली मेंपढ़ाई की
सतीश कौशिक Satish Koushik का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज Kirori Mal College से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था।

मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली पहचान 
सतीश Satish Koushik ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वे अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसमें उन्होंने कलेंडर का किरदार निभाया, जो खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।

फिल्म इंडस्ट्री  ने दीं श्रद्धांजलि...
अभिनेत्री कंगना रनौट kangana ranaut ने लिखा, 'इस दुखद समाचार के साथ सुबह हुई। सतीश ती मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, वे बेहद सफल एक्टर और डायरेक्टर थे। निजी तौर पर भी वे बेहद दयालु और ईमानदार इंसान थे। इमरजेंसी में उनकी डायरेक्टर बनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी बहुत याद आएगी। ऊं शांति।'

डायरेटर मधुर भंडारकर Director Madhur Bhandarkarने ट्वीट किया- 'एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे बेहद खुशमिजाज, जोशीले और जिंदगी से भरे इंसान थे। फिल्मी दुनिया और उनके फेंस को उनकी बहुत कमी खलेगी। उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। ऊं शांति।'