logo

Randeep Hooda-Lin laishram: 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से इसी महीने शादी करने जा रहे रणदीप हुड्डा, जानें कौन हैं लिन लैशराम

 
ग

Randeep Hooda to marry lin laishram: मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह रुमर्ड गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी करेंगे। कौन है ये लिन लैशराम? क्या आप उनके बारे में जानते हैं? नहीं, तो हम आपको बताते हैं...

Randeep Hooda Marriage With Lin Laishram: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी करने वाले हैं। वो इसी साल नवंबर महीने में शादी करेंगे। रणदीप अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों को डेट करते हुए कई साल हो चुके हैं और उनकी उम्र में बड़ा फर्क भी है।

बॉलीवुड एक और गुपचुप शादी का गवाह बनने जा रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।पता चला है कि वे इस महीने के अंत यानी नवंबर में शादी करेंगे। तारीख का खुलासा किए बिना ही एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। उसने बताया है कि शादी काफी प्राइवेट होगी। इसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे और ये मुंबई में ही होगी।

47 साल के रणदीप और 37 साल की लिन ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है। रणदीप ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में 2021 में लिन के जन्मदिन पर बताया था। उन्होंने उन्हें प्यार से हॉट फज कहा था। बता दें कि लिन मणिपुर की हैं और वो इंडियन मॉडल हैं। 

रणदीप हुड्डा अनेक फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण खूब सुर्खियों में रहे हैं। सलमान खान की सुल्तान हो या फिर टाइगर श्राफ की बागी 2। अपने दमदार अभिनय से रणदीप ने अलग छाप छोड़ी है। लाल रंग फिल्म के माध्यम से भी रणदीप हुड्डा ने अपनी काबलियत साबित की थी। रणदीप मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। ठेठ हरियाणवी में बोले जाने वाले डायलॉग्स वे बेहद सहज तरीके से बोलते हैं और उन पर वे डायलॉग फबते भी खूब हैं।