logo

आज है ऐश्वर्या राय और अभिषेक की शादी की 16वीं सालगिरह

20 अप्रैल 2007 को हुई थी शादी, करीब 6-7 करोड़ रुपये आया था खर्च
 
 
s

Mhara Hariyana News, Mumbai, मुंबई। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन और पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की वीरवार को 16वीं सालगिरह है। दोनों की 20 अप्रैल 2007 को शादी हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई जबकि रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। अति राजसी ठाटबाट के साथ हुई इस शादी पर करीब 6-7 करोड़ रुपये खर्च हुआ था। अभिषेक ने ऐश्वर्या को अमेरिका में प्रपोज किया था।


अभिषेक के घर वाले तुरंत मिलने चले आए
अभिषेक ने ऐश्वर्या को फिल्म गुरु के प्रीमियर पर प्रपोज किया था। ऐश्वर्या ने अभिषेक के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। प्रपोज करने के तुरंत बाद अभिषेक के घर से ऐश्वर्या के यहां कॉल गया। ऐश्वर्या राय ने 2019 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'उसे नहीं पता था कि रोका सेरेमनी जैसी कुछ चीज होती है। वे साउथ इंडियन South Indian हैं इसलिए इस कॉन्सेप्ट के बारे में कुछ भी पता नहीं था। 


ऐश्वर्या ने पहनी थी 75 लाख की साड़ी
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था।  ये शादी उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शाही शादियों में एक थी। रिपोर्ट्स की माने तो इस शादी में करीब 6 से 7 करोड़ का खर्चा आया था।

ऐश्वर्या ने शादी के लिए कांजीवरम की साड़ी पहनी थी जो उस वक्त 75 लाख रुपए की थी। इस शादी में अजय देवगन, काजोल, प्रीति जिंटा और करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। वहीं मुलायम सिंह यादव, सुब्रत राय सहारा और अमर सिंह सहित कई राजनीतिक हस्तियों और कारोबारियों ने भी शिरकत की थी।

पहले करिश्मा से हुई थी अभिषेक की सगाई 
ऐश्वर्या के पहले अभिषेक और करिश्मा कपूर के रिश्ते की बात चल रही थी। अभिषेक की बहन श्वेता की शादी करिश्मा के बुआ के लड़के निखिल नंदा के साथ हुई थी। इस शादी के बाद से ही अभिषेक और करिश्मा के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। अक्टूबर 2002 में अमिताभ के 60वें बर्थडे पर अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो गई, लेकिन सिर्फ चार महीने बाद ये सगाई टूट गई।