logo

शिमला के Rampur में 2 बार फटा बादल, कई मकान बहे, बगीचों को नुकसान, Heavy rain का ऑरेंज Alert

 
शिमला के Rampur में 2 बार फटा बादल, कई मकान बहे, बगीचों को नुकसान, Heavy rain का ऑरेंज Alert

Mhara Hariyana News, Rampur Busahar
शिमला जिले के Rampur उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई मकान बह गए हैं। मकानों में पानी घुस गया है। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, Rampur उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में देर रात दो बार बादल फटने से सेब के बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। 

इसके अलावा बाढ़ में गाय, बैल, भेड़-बकरियां भी बह गईं। वहीं कई सेब के बगीचों में पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक 11 बजे बादल फटा और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन मकानों और बगीचों को काफी नुकसान हुआ है। 

इसके बाद फिर तीन बजे बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि सरपारा पंचायत के कंधार गांव में बादल फटा है। उन्होंने कहा कि सरपारा गांव का सपंर्क देश-दुनिया से कट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थिति की जायजा लेने के बाद प्रभावितों को तुरंत राहत दी जाए।

Kullu की गड़सा घाटी में फटा बादल
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सोमवार रात से जारी Heavy rain ने तबाही मचाई है। Kullu जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार तड़के 4:00 बजे बादल फटने से पंचा नाले और हुरला नाले में बाढ़ आ गई। इससे तीन मकान बह गए, जबकि दो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

17 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। तीन पैदल और एक वाहन योग्य पुल भी बह गए हैं। एक गाड़ी भी गड़सा खड्ड में बह गई। कुछ मवेशी लापता हैं। भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

आज और कल Heavy rain का ऑरेंज Alert
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार के लिए Heavy rain का ऑरेंज Alert जारी किया है। शुक्रवार को येलो Alert है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा।

वहीं, सोमवार रात को धर्मशाला में 80.2, पालमपुर 50.6 और जोगिंद्रनगर में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अभी भी 500 से अधिक सड़कें ठप पड़ी हैं। सैकड़ों जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। Kullu में अभी भी एचआरटीसी की 28 बसें फंसी हैं 200 से अधिक रूट प्रभावित चल रहे हैं।

नौ जिलों में बाढ़ का Alert
चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, Kullu, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का Alert जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।

शिमला के छह उपमंडलों में स्कूल 28 जुलाई तक बंद
Heavy rain के Alert को देखते हुए Rampur बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।