logo

कर्नल मनप्रीत सिंह ने 2016 में आतंकी बुरहान वानी को किया था ढेर, बहादुरी की मिसाल थे मनप्रीत

 
कर्नल मनप्रीत सिंह ने 2016 में आतंकी बुरहान वानी को किया था ढेर, बहादुरी की मिसाल थे मनप्रीत

Mhara Hariyana News, Chandigarh : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में Sahid हुए मोहाली के कर्नल Manpreet Singh बहादुरी की मिसाल थे। कर्नल Manpreet को दो साल पहले सेना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
उन्होंने 2016 में आतंकवादी बुरहान वानी को ढेर किया था। 2021 में अंधाधुंध Firing करने वाले आतंकवादियों को तत्कालीन lieutenant colonel Manpreet Singh के नेतृत्व में उनकी बटालियन ने मार गिराया था।

परिजनों ने बताया कि कर्नल Manpreet ने कई बार अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। इस बहादुरी के लिए भारतीय सेना ने उन्हें सेना मेडल से अलंकृत किया था। उनकी मां Manjeet Kaur ने बताया कि Manpreet बचपन से ही पढ़ने में होशियार था। उसकी पढ़ाई मुल्लांपर स्थित Airforce Station के पास बने केंद्रीय विद्यालय में हुई थी।

2003 में बने थे lieutenant colonel
Manpreet वर्ष 2003 में सेना में lieutenant colonel बने थे। वर्ष 2005 में उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उन्होंने देश के दुश्मनों को मार गिराने के लिए चलाए गए भारतीय सेना के कई अभियानों का नेतृत्व किया। 
छोटे भाई Sandeep Singh ने बताया कि कर्नल Manpreet Singh वर्ष 2019 से 2021 तक सेना में सेकंड इन कमांड के तौर पर तैनात थे। बाद उन्होंने कमांडिंग अफसर के रूप में काम किया।

मोरनी में टीचर हैं कर्नल की पत्नी
कर्नल Manpreet Singh की पत्नी जगमीत कौर मोरनी में शिक्षिका हैं। वह सात साल के बेटे कबीर और ढाई साल की बेटी वाणी के साथ पंचकूला के सेक्टर-26 में रहती हैं। कर्नल Manpreet का ससुराल भी पंचकूला में ही है। 
परिजनों ने अभी पत्नी जगमीत कौर को पति के Sahid होने की खबर नहीं दी है। उन्हें बस इतना बताया गया है कि वह घायल हुए हैं। वहीं, भाई की मौत की खबर सुनकर बहन संदीप कौर भी मायके के लिए रवाना हो गईं हैं।