logo

जवानों से मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी दंपति नक्सली गिरफ्तार

 
जवानों से मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी दंपति नक्सली गिरफ्तार

Mhara Hariyana News, Sukma
छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोलियों के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। 
इस दौरान जवानों ने 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नक्सल संगठन में डिप्टी कमांडर के पद पर था। 
आरोपियों के पास से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुठभेड़ गादीरास थाना क्षेत्र में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस और डीआरजी जवान संयुक्त रूप से वीरवार को सर्चिग पर निकले थे। इस दौरान परिया जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। इस दौरान जवानों ने घेराबंदी कर महिला और पुरुष नक्सली को पकड़ लिया। 
पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं। पुरुष नक्सली पर आठ लाख और महिला नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। 

आठ साल से नक्सली संगठन में  सक्रिय था

पुलिस की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया पुरुष नक्सली प्लाटून नंबर 24 का डिप्टी कमांडर है और करीब आठ साल से नक्सली संगठन में  सक्रिय था। वहीं महिला नक्सली कांगेर घाटी एरिया कमेटी की सदस्य है और करीब 10 साल से संगठन के लिए काम कर रही थी। 
दोनों जिला दंतेवाड़ा और सुकमा क्षेत्र में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पुरुष नक्सली पीपीसीएम रैंक का है। उनके पास से पिट्ठू बैग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, नक्सल बैनर बरामद हुआ है।