logo

12 साल पहले छोटी भाई की बीवी को भी मारा था, सोनी के शरीर पर इतने घाव देख कांप गए डॉक्टर

 
12 साल पहले छोटी भाई की बीवी को भी मारा था, सोनी के शरीर पर इतने घाव देख कांप गए डॉक्टर

Mhara Hariyana News, Kanpur
कानपुर के फजलगंज के दर्शनपुरवा में तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर हत्या करने के आरोपी अर्जुन सोनी ने करीब 12 साल पहले अपने छोटे भाई की पत्नी को भी इसी तरह मारा था। प्रकरण में उन्नाव की गंगाघाट थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर Jail भेजा था। 

बेटों ने बताया कि उस वक्त वे सभी बहुत छोटे थे, इसलिए इससे ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस की जांच में पता चला कि अर्जुन सात भाई हैं। करीब 12 साल पहले अर्जुन ने अपने छोटे भाई भीम की पत्नी की भी तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर हत्या कर दी थी। 

Jail से छूटकर आने के बाद करीब 14 साल से परिवार के साथ कानपुर में रह रहा था। पूर्व में वह संगीत टाकीज के पास किराये पर रहता था। दो साल पहले ही दर्शनपुरवा में रहने आया था। पूर्व में वह गंगाघाट के चंपापुरवा में सराफ की दुकान भी चला चुका है। वर्तमान में वह कहीं मजदूरी करने जाता था।

बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ दर्ज की हत्या की रिपोर्ट
मृतका सोनी के बड़े बेटे अमित उर्फ करन वर्मा ने पिता अर्जुन के खिलाफ मां की हत्या, बहन की हत्या के प्रयास, तेजाब डालने, धमकी, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसकी तलाश में उन्नाव के शुक्लागंज, मगरवारा और हरदोई के मल्लावां में भी दबिश दी है, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि अर्जुन अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया है। ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
 

नेपाल भागने की आशंका
अमित ने बताया कि पिता अर्जुन पूर्व में कई बार नेपाल जा चुका है। उसे नेपाल में सभी जगहों की जानकारी है। ऐसे में बेटों को आशंका है कि वह बढ़नी, ककरावां और सिदरौली बॉर्डर से नेपाल की सीमा पार कर सकता है। यदि पुलिस ने बॉर्डर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवा ले तो अर्जुन का पता चल जाएगा।

 

बिलखता रहा अंकुल, बोला-बाप के सनकीपन ने उजाड़ दिया परिवार
पोस्टमार्टम के बाद शव को तीनों बेटों के सुपुर्द कर दिया गया। मां का शव देखते ही छोटा बेटा अंकुल बिलखता हुआ बोला मेरे बाप के सनकीपन ने पूरा परिवार उजाड़ दिया...। उसने मकान मालकिन पर भी पिता अर्जुन को मां के खिलाफ भरने का आरोप लगाया। हालांकि, मकान मालकिन के अनुसार उनका किराया बकाया होने का विवाद है।

इस घटना के दो दिन पूर्व ही यह विवाद भी फजलगंज थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया था। वहीं, शव को भैरोघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
 

शरीर पर मिले 18 घाव, अधिक खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे, सिर, छाती, हाथों, कमर पर 18 गहरे घाव मिले हैं। वहीं, सिर, चेहरा, छाती और हाथ तेजाब से बुरी तरह से झुलसे पाए गए। पैरों पर भी तेजाब का असर दिखा। सोनी के शरीर से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने उर्सला में भर्ती वैष्णवी को खतरे से बाहर बताया है।
 
कानपुर के दर्शनपुरवा में सोमवार शाम पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर तेजाब डालने के बाद चापड़ से काटकर नृशंस हत्या कर दी। बचाव में आई बेटी पर भी जानलेवा हमला करके फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में बरगदी स्वीट हाउस के बगल वाली गली में सराफ कारीगर अर्जुन सोनी बीते दो सालों से पत्नी सोनी (40), तीन बेटों अमित, सुमित, करन व बेटी वैष्णवी (21) के साथ भूतल पर स्थित किराये के घर पर रह रहा था। सोमवार शाम को घर पर सोनी और वैष्णवी मौजूद थे और तीनों बेटे बाहर थे।