logo

अखिलेश यादव बोले- इंटेलिजेंस फेलियर से हुई उमेश की हत्या, सीएम टॉप-10 माफिया की सूची कब जारी करेंगे

 
अखिलेश यादव बोले- इंटेलिजेंस फेलियर से हुई उमेश की हत्या, सीएम टॉप-10 माफिया की सूची कब जारी करेंगे
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Ajamgarh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मुददे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। 
उमेश पाल की हत्या इंटेलिजेंस फेलियर के कारण हुई है।

shanmi dev mandir sirsa

अगर किसी को गनर दिया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट मांगी जाती है। सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी होती है। भाजपा का सदस्य कैसे मारा गया, गनर की जान चली जाए, तो इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। 
एक नहीं दो-दो गनर की मौत हो गई। इसके साथ ही घटना के महत्वपूर्ण गवाह को भी मार दिया गया।

दिनदहाड़े बम और बंदूक से युवक को मार दिया जाता है
उन्होंने कहा कि शूटआउट का वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रयागराज में कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। वहां पर दिनदहाड़े बम और बंदूक से एक युवक को मार दिया जाता है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है।

टॉप-10 माफियाओं की सूची जारी करने की मांग
अखिलेश ने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। उमेश पाल हत्याकांड का पूरा खुलासा होने के बाद वे मृतक के परिजन से मिलने जाएंगे। 
उन्होंने सरकार से मांग किया की पूरी घटना का खुलासा जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर माफियाओं को मिट्‌टी में मिलाने जा रहे हैं तो आखिर टॉप-10 माफियाओं की सूची क्यों नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि टॉप-10 माफियाओं की सूची इसलिए नहीं आ रही है, क्योंकि उसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता हैं। कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार बदल गया। 
कानपुर में बलवंत को कैसे मार दिया। कानपुर में मां बेटी को मार दिया गया। अधिकारी भाग गए। जब पुलिस ही लोगों को मारने लगे तो कहां भागेंगे। भाजपा सरकार ने सारी व्यवस्था खराब करके रख दी है।

भाजपा से जनता को कोई उम्मीद नहीं है
अखिलेश यादव ने कहा कि यह (भाजपा) केवल धोखा देने वाले लोग हैं। जो लोग यहीं बगल में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे नहीं बना पा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। आजमगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

यह सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। जानवर खेत चर रहे हैं, ऐसे में किसान कहां जाए। 
सपा सुप्रीमो का कहना है कि भाजपा से नौकरी और रोजगार की उम्मीद छोड़ दीजिए। यह लोग अग्निवीर और आउटसोर्सिंग जैसी आधी-अधूरी नौकरी देंगे।

पूर्व मंत्री की पत्नी का 28 फरवरी को हुआ था निधन
पूर्व मंत्री बलराम यादव की पत्नी लाली देवी का 28 फरवरी को लखनऊ आवास पर निधन हो गया था। उनकी उम्र 82 साल थी। 1 मार्च को उनका शव लखनऊ से सुबह अतरौलिया के सेनपुर पैतृक आवास पर लाया गया था। वहां पर अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गई थी। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया था।