logo

होली से पहले दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

 
होली से पहले दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Saharanpur

सहारनपुर में दो बाइक की टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले हैं। दोनों पक्ष से 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों पर एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा किया है।

विवाद खूनी संघर्ष में बदला
थाना फतेजपुर के गांव खुजनावर और माजरी गांव में दो पक्ष आमने सामने खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष के दो बच्चे बाइक से आ रहे थे। तभी दलित पक्ष के बच्चे की टक्कर मुस्लिम पक्ष के बच्चे की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों नीचे गिर गए। दोनों में कहासुनी हुई।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्ग भी लड़ाई में कूद पड़े। दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दलित पक्ष के 5 और मुस्लिम पक्ष के दो लोग घायल हो गए।

बाइकों की टक्कर से उपजा विवाद
पुलिस के अनुसार, 5 मार्च की देर शाम को गांव माजरी के दलित पक्ष का विशाल और मुस्लिम पक्ष का एतेश्याम बाइक पर जा रहे थे। तभी दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों में कहासुनी हुई तो दोनों पक्ष से लाठी-डंडे लेकर बड़े भी लड़ाई में कूद पड़े।

दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दलित पक्ष से मुखमाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दलित पक्ष के विशाल, रोहित, ममता, मोहित और अंकित घायल हुए है। जबकि मुस्लिम पक्ष से अहतेश्याम, शराफ़त, कासिम और मुश्तियार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुस्लिम पक्ष के दो लोग घायल हुए है।

पुलिस के अनुसार दो समुदायों में विवाद हुआ है। बाइकों की टक्कर से विवाद उपजा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।