logo

दिल्ली में महिला की हत्या कर पति ने बेड के नीचे डाला शव, 'घरवाले' को चरित्र पर था शक

 
दिल्ली में महिला की हत्या कर पति ने बेड के नीचे डाला शव, 'घरवाले' को चरित्र पर था शक

Mhara Hariyana News, New Delhi : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में चरित्र पर शक की वजह से एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चुन्नी से गला घोंटने के बाद उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। 
बाद में उसके Deadbody को बेड के नीचे डाल दिया गया। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। 

मृतका की शिनाख्त Draupadi (35) के रूप में हुई है। रिश्तेदार के यहां गई महिला की 15 वर्षीय बेटी जब घर पहुंची तो मां के कमरे पर ताला लगा पाया। शक होने पर मकान मालिक को बुलाकर ताला खोला तो अंदर बेड के नीचे Draupadi का Deadbody बरामद हुआ। 
सूचना मिलते ही Sunil के अलावा क्राइम टीम व FSL पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद Sunil ने मामला दर्ज कर आरोपी पति Sunil की तलाश शुरू कर दी है।

Draupadi अपने परिवार के साथ गली नंबर-17बी, पक्की खजूरी खास में रहती थी। उसके परिवार में 15 साल की बेटी और पति Sunil है। उसकी Sunil से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसके चार बच्चे हैं। 
पहले पति से विवाद हुआ तो वह तीन बच्चों को लेकर बिहार के मधेपुरा चला गया। एक बेटी को Draupadi ने अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने Sunil से करीब सात साल पहले दूसरी शादी कर ली। Sunil से Draupadi को कोई बच्चा नहीं हुआ। 
Sunil राज-मिस्त्री का काम करता है। आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर वे दोनों आपस में झगड़ा करते थे। Sunil Draupadi के चरित्र पर शक करता था।

ऐसे हत्या का चला पता...
माता पिता के बीच झगड़े की वजह से 15 साल की बेटी काफी परेशान थी। वह कभी अपने रिश्तेदार या सहेली के घर चली जाती थी। 16 सितंबर को भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हो रहा था। बेटी ने मां को दोपहर 12.30 बजे ठीक देखा। 
इसके बाद वह अपनी सहेली के घर चली गई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। उसे शक हुआ तो उसने मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजे का ताला खोला। 
दरवाजा खोलते ही कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। अंदर बेड के नीचे Draupadi का Deadbody पड़ा था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी थी जबकि उसके माथे और ठोढ़ी पर धारदार हथियार के निशान थे।

शनिवार शाम तक घर पर मौजूद था Sunil...
दिन में Draupadi और Sunil के बीच झगड़ा हुआ तो बेटी सहेली के यहां चली गई। शाम करीब 6.30 बजे वह घर पहुंची तो उसने मां को घर में नहीं पाया। Sunil घर के बाहर बैठा था। उसने जब अपने सौतेले पिता से मां के बारे में पूछा तो आरोपी कहने लगा कि उसकी मां किसी के साथ भाग गई है। 
इस पर 15 वर्षीय किशोरी अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई। रात उसने रिश्तेदार के यहां बिताई। अगले दिन वह घर पहुंची तो उसने मां के कमरे पर ताला लटका देखा। बाद में उसकी हत्या का पता चला।