logo

Doctor ने Rape कर बनाया अश्लील Video, महिलाकर्मी का आरोप-ड्रिप में Injection लगाकर बेहोश किया

 
Doctor ने Rape कर बनाया अश्लील Video, महिलाकर्मी का आरोप-ड्रिप में Injection लगाकर बेहोश किया

Mhara Hariyana News, Ajmer
अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल के Doctor पर महिलाकर्मी ने Rape करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील Video से ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाते हुए पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने Rape सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया कि वह पारस यूरोलॉजी एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कार्य कर रही थी। 
मई 2022 में उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात में हॉस्पिटल के एचओडी Doctor राजकुमार खासविवाल उससे मिलने आए और उसकी ड्रिप में एक Injection लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। 
एक महीने बाद एचओडी में उसे बुलाया और एक Video दिखाया, जिसमें महिला को जानकारी हुई कि एचओडी के द्वारा उसके साथ Rape कर Video बना लिया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एचओडी उस Video को वायरल करने की धमकी देकर लगातार Rape करता रहा है। कई बार पीड़िता ने इस्तीफा देना चाहा, लेकिन आरोपी Doctor उसे कहीं और काम नहीं करने की धमकी दे रहा है। 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा उसे कहा गया कि उसकी प्रशासनिक अधिकारी में अधिक जान पहचान है। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

इसके बाद उसने उसकी पत्नी को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन उसकी पत्नी ने भी उसका ही साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास Doctor और उसकी वार्तालाप की रिकॉर्डिंग भी है लेकिन बावजूद उसके लगातार उसे धमकियां दे रहा है और जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।