logo

काम कर ईंट भट्ठे पर सोए पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत

 
काम कर ईंट भट्ठे पर सोए पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Chhattisgarh
महासमुंद के गढ़फुलझर में मंगलवार रात ईंट भट्ठे के धुएं से पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी है जिसका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। 

ग्रामीणों ने बताया, यह भट्ठा कुंज बिहारी पांडे का है। कुंज बिहारी माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांडे के छोटे भाई हैं। उन्होंने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका दिया हुआ था। 
यहां श्रमिक गंगा राम बिसी (55 वर्ष), दशरथ बिसी (30 वर्ष), सोना चंद भोई (40 वर्ष), वरुण बरिहा (24 वर्ष), जनक राम बरिहा (35 वर्ष) और मनोहर बिसी (30 वर्ष) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठे में काम चल रहा था।

शराब के नशे में भट्ठी पर लेटे थे
इसके बाद सभी श्रमिक शराब पीकर भट्ठी के ऊपर लेट गए, भट्ठे से निकलने वाले धुएं से सभी बेहोश हो गए। बुधवार सुबह 5 बजे एक ग्रामीण ने जब ईंट भट्ठे से धुआं निकलते देखा, तो उसके ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाई। आवाज लगाने पर भी किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया, तब बाकी लोगों को बुलाकर बसना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पांच को मृत घोषित किया
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक श्रमिक मनोहर बिसी की हालत गंभीर है। 
मृतकों में पिता और उसके 2 बेटे भी शामिल हैं। घटना रात 12 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने कहा कि सभी मजदूरों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने और गंभीर बेसुध श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।