logo

पति को नींद में फरसे से काट डाला, बेटे की बहू पर रखता था बुरी नजर, आए दिन उससे भी करता था मारपीट

 
पति को नींद में फरसे से काट डाला, बेटे की बहू पर रखता था बुरी नजर, आए दिन उससे भी करता था मारपीट

Mhara Hariyana News, Badaun
Uttar pardesh के बदायूं जिले के बिल्सी में घर के बाहर चारपाई पर सोते समय तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी Mithlesh ही निकली। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। 
हालांकि घटनास्थल पर मिला फरसा उसी दिन बरामद कर लिया था। Mithlesh ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

SSP डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में तेजेंद्र सागर की घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पास में खून लगा फरसा बरामद हुआ था। 

तेजेंद्र की भाभी मोरश्री पत्नी Surajpal ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे को दो टीमें लगाई गई थीं। शुरुआत में मोहल्ले वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

घटना वाली रात पास Mithlesh दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। 
उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया। उसकी यही बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

साक्ष्यों के आधार पर Mithlesh को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। 
इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

Mithlesh ने रात में ही फरसे पर लगाई थी धार
13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद Mithlesh ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। 
तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।