logo

हिसार में व्यक्ति का मर्डर, खाली प्लाट में मिला शव

 
हिसार में व्यक्ति का मर्डर, खाली प्लाट में मिला शव
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Hisar
हिसार में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का शव घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लाट के गड्‌ढे में मिला है। मृतक राजेश की उम्र करीब 45 साल थी। परिवार ने उसे कई सालों से बेदखल किया हुआ था उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

घर से बाहर ही रहता था राजेश

मृतक की बहन पूजा ने बताया कि पिछले कई सालों से उसका भाई घर से बाहर ही रहता था। वह चोरी और कई बार लड़ाई कर चुका था इसलिए उसे बेदखल किया हुआ था। वीरवार सुबह वह घर पर आया और शराब के नशे में था। शाम को 7 बजे वह अपना बैग लेकर घर से निकल गया।

खाली प्लाट में शव पड़ा देखा

शुक्रवार सुबह जब वह घर से बाहर आई तो देखा कि उसकी बोतल व बैग घर के पास खाली प्लाट में पड़ी है। जब नजदीक गई तो देखा कि गड्‌ढे में उसके भाई का शव है। 
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर शव के पास से करीब एक घंटे तक मौके से साक्ष्य जुटाए।

मृतक की बहन पूजा के अनुसार राजेश घर में कम ही आता था। क्योंकि उसका व्यवहार सही नहीं था। नशा करता था इसलिए घर से सामान चोरी कर ले जाता था। अनेक बार समझाने का प्रयास किया गया मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसे बेदखल किया हुआ था।  

अब बाबा बन गया था
मृतक की बहन पूजा ने बताया कि वह अपनी मां और बेटी के साथ घर पर रहती है जबकि उसके भाई का भी तलाक हो गया था। अब वह चंडीगढ़ में ही बाबा बनकर रहता था। फिलहाल आजादनगर पुलिस मां, बहन और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।