मां-बेटी की हत्या: Web series देख बनाया प्लान, एक घंटा 20 मिनट में निपटाया मिशन मालामाल

Mhara Hariyana News, New Delhi
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में बुजुर्ग महिला और बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले का Police ने खुलासा कर दिया है। Police ने बताया कि ट्यूटर ने लूट के लिए मां-बेटी की हत्या की थी। Police ने ट्यूटर को रिश्ते के भाई संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच शहरों में पनाह ली थी। इस दौरान Police ने 300 CCTV खंगाले साथ ही 2000 किमी तक आरोपियों का पीछा किया।
मिशन मालामाल को पूरा करने के लिए किशन और Ankit ने OTT प्लेटफार्म पर कई Web series देखीं। दोनों ने हत्या को अंजाम देने से लेकर सबूत मिटाने और बाद में Police से बचने के तरीके सीखे। इसके बाद एक घंटा बीस मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद के-ब्लॉक स्थित कमरे पर पहुचे और फरार हो गए।
पूछताछ में किशन ने खुलासा किया है कि राजरानी और गिन्नी सामान खरीदने के लिए उससे Online पेमेंट करवाती थीं। उसे पता चला कि महिला के एक खाते में 50 लाख से ज्यादा रुपये हैं। शुरुआत में किशन ने चुपचाप Online रुपये ट्रांसफर करने की साजिश रची, लेकिन कामयाब नहीं हुआ तो हत्या के बाद लूट की साजिश रची।
वारदात से पहले Ankit बहन की शादी में असम में था। किशन ने उसे 24 मई को दिल्ली बुलाकर ओयो होटल में रुकवाया था। किशन एक निजी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर तैनात था। उसने खुद को एक होम ट्यूशन देने वाली कंपनी से भी रजिस्टर कराया हुआ था। मार्च 2023 में वह राजरानी के संपर्क में आया।
राजरानी को बेटी गिन्नी के लिए कंप्यूटर टीचर की जरूरत थी। आरोपी ने घर जाकर गिन्नी को कंप्यूटर सिखाना शुरू किया था। कुछ ही दिनों में उसने दोनों का भरोसा जीत लिया। दोनों लाजपत नगर में रहना चाहती थीं। राजरानी के कहने पर किशन ने लाजपत नगर में घर भी ढूंढ लिया। यहां शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी।
इस दौरान राजरानी ने गिन्नी के लिए एक अंग्रेजी टीचर का भी इंतजाम करने के लिए कहा। इस पर किशन ने राजरानी से जानकार टीचर Ankit का जिक्र किया। 25 मई की रात को करीब 9:50 बजे Ankit को मिलवाने के बहाने किशन राजरानी के घर पर पहुंचा। दोनों बाहर जूते उतारकर अंदर घुसे तो गिन्नी पानी लेने चली गई।
इस दौरान दोनों ने राजरानी का पहले गला रेता। फिर गिन्नी को भी लॉबी में मौत के घाट उतार दिया। हत्या के दौरान किशन के हाथ में चाकू लगने से गहरा घाव हो गया। सबूत मिटाने के लिए पूरे घर को धोने के बाद Ankit ने खून से सनी टी-शर्ट को बदला। बाद में लूटपाट कर 11:10 बजे दोनों निकल गए। बाहर एक केमिस्ट की दुकान से Ankit ने पट्टी खरीदकर बांधी। फिर दोनों अलग-अलग फरार हो गए।
Police से बचने के लिए सबूत मिटाए
आरोपियों ने मोबाइल से सारी व्हाट्सएप चैट व कॉल हिस्ट्री को डिलीट कर दिया। फरार होने के बाद दोनों ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक की व्हाट्सएप कॉल के लिए ट्रेन में इन लोगों ने दूसरे लोगों का हॉटस्पॉट लिया और उससे ही बातचीत की।
किशन और Ankit दोनों ही एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। दोनों मूलरूप से सिवान के रहने वाले हैं।
Ankit का परिवार फिलहाल असम में रहता है। किशन बीसीए करने के बाद कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था। उसने खुद को कंप्यूटर ट्यूशन के लिए भी रजिस्टर्ड कराया हुआ था।
आरोपी Ankit साइंस से ग्रेजुएट है। वह बिहार में कई स्कूल में अंग्रेजी के अलावा साइंस भी पढ़ाता था। Ankit के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में वह किशन के साथ हत्याकांड में शामिल हो गया। Police दोनों से पूछताछ कर रही है।