logo

बर्खास्त एआईजी Rajjet सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एक और केस दर्ज, STF का आरोपी पर जबरन वसूली का आरोप

 
बर्खास्त एआईजी Rajjet सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, एक और केस दर्ज, STF का आरोपी पर जबरन वसूली का आरोप
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Chandigarh
करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी (drug trafficking) और भ्रष्टाचार से जुड़े केस में करीब एक महीने से फरार चल रहे बर्खास्त एआईजी Rajjet सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अब उसके खिलाफ मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत जबरन वसूली का केस दर्ज किया है। 

 

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पंजाब-हरियाणा Highcout में खुली तीनों जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है। वहीं, STF ने उनको काबू करने के लिए जारी करवाए वारंट की समय अवधि 31 मई तक बढ़वा ली है। पहले यह अवधि 18 थी। बर्खास्त अधिकारी पर यह तीसरा केस है।

बर्खास्त सिपाही अपनी बर्खास्तगी के बाद से ही मायावी बना हुआ
STF द्वारा दर्ज की गई FIR में साफ लिखा गया है कि जेल में बंद बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के माध्यम से Rajjet यह सारा काम करता था। SIT की रिपोर्ट में भी इसमें विस्तार से दोनों की भूमिका के बारे में बताया गया है कि कैसे वह अपना शिकार चुनते थे। इसके बाद लोगों को किस तरह परेशान कर जबरी वसूली करते थे। 
वहीं, अब यह बात साफ हो गई है कि इस मामले में Rajjet का बचना मुश्किल हो गया है। सूत्रों की माने तो हो सकता है कि Rajjet सिंह विदेश चला गया हो। इस बीच, बर्खास्त सिपाही अपनी बर्खास्तगी के बाद से ही मायावी बना हुआ है।

302 जगह की गई रेड, नहीं लगा सुराग
CM ने 16 मार्च को जैसे ही नशा तस्करी संबंधी SIT की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू करते हुए एआईजी को बर्खास्त किया था उसके बाद से ही वह घर से दो बैग उठाकर चला गया था। इसके बाद STF ने उसके मोहाली स्थित घर से लेकर होशियापुर, अमृतसर, तरनतारन, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में 302 जगह पर छापे मारे। 
सोमवार को STF ने खन्ना स्थित उसकी बहन व अन्य रिश्तेदारों के यहां छापे मारे थे, लेकिन वहां उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसके मोहाली स्थित घर पर अब कोई नहीं है। आरोपी का फोन भी लगातार बंद आ रहा है।

संपत्ति में एनआरआई लिंक की तलाश
STF आरोपी के नशा तस्करी से आए पैसे से बनाई चल-अचल संपत्ति के बारे में भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों की माने तो 450 लोगों से उसकी संपत्ति के बारे में सवाल-जवाब किए गए हैं। 
STF को संदेह है कि इसमें एनआरआई लोग भी शामिल हैं। SIT रिपोर्ट में Rajjet के साथ 40 लाख के लेन-देन का उल्लेख है। पंजाब पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है।