logo

घुमाने के बहाने गर्भवती पत्नी का चेहरा कुचलकर पहाड़ी से फेंककर मारने की कोशिश, दूसरी लड़की से था affair

 
घुमाने के बहाने गर्भवती पत्नी का चेहरा कुचलकर पहाड़ी से फेंककर मारने की कोशिश, दूसरी लड़की से था affair

Mhara Hariyana News, Jamui
जमुई में एक पति ने affair के चलते अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की। पति ने टॉयलेट का बहाना बनाकर कार रोकी। सेल्फी का बोलकर प्रग्नेंट पत्नी को पहाड़ी पर ले गया। चिप्स में नशा देकर उसे बेहोश किया।

पत्थर से उसका चेहरा कुचला और फिर पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। इसके बाद पति मरा समझकर उसे छोड़कर निकल गया। महिला 3 घंटे तक तड़पती रही।

मामला जमुई-देवघर मुख्य मार्ग NH 333 पर बटिया घाटी का है। महिला होश में आने के बाद कैसे-जैसे सड़क तक पहुंची। सड़क से गुजर रहे लोगों ने महिला को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जख्मी महिला की पहचान बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव निवासी सिकंदर महतो की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है।

2019 में हुई थी Love Marriage
महिला पति के साथ कार से बेगूसराय से देवघर पूजा के लिए निकली थी। जख्मी महिला निशा ने बताया कि 2019 में राज रंजन मिश्रा से Love Marriage शादी की है। पति ने नई कार खरीदी थी। रविवार की सुबह आठ बजे दोनों को कार से पूजा के लिए देवघर के लिए निकले थे। दोपहर के करीब बटिया घाटी पहुंचे।

सेल्फी के बहाने पहाड़ी के ऊपर ले गया

घाटी में पति ने टॉयलेट करने और सेल्फी लेने के बहाने गाड़ी रोकी। सेल्फी लेने के बहाने पहाड़ी के ऊपर ले जाया गया। उसके बाद मुझे चिप्स खाने के लिए दिया। मैं बेहोश होने लगी। वो मेरा गला दबाने लगा। पत्थर से चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मरा समझ पहाड़ी से नीचे फेंका

बेहोशी की हालत में मरा समझ कर पति ने पहाड़ी से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। करीब तीन घंटे के बाद होश आने पर गाड़ी की आवाज सुनकर किसी तरह वह सड़क पर पहुंची।

क्या कहती है पुलिस
चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। महिला तीन माह की गर्भवती है। घटना की जानकारी पाकर चकाई थाना के एस आई नरेंद्र सिंह एवं अविनाश कुमार चौधरी अस्पताल पहुंचे और महिला का बयान लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।