logo

कुत्ता घुमाने के विवाद में guard ने छत से की Firing, दो की मौत, छह घायल

 
कुत्ता घुमाने के विवाद में guard ने छत से की Firing, दो की मौत, छह घायल

Mhara Hariyana News, Indore 
Indore में एक सप्ताह में ही लगातार तीसरा बड़ा हत्याकांड हो गया। शहर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज गोलीकांड' गया। खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में कुत्तों को घुमाने को लेकर बैंक के guard ने पड़ोसियों से विवाद के बाद अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन गोलियां चला दीं।

Bank Of baroda की सुखलिया शाखा के guard Rajpal राजावत ने घर की छत से पहले दो हवाई फायर किए। इसके बाद भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इसमें वहां खड़े जीजा- साले की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हैं। मृतक राहुल (28) पिता महेश वर्मा और विमल (35) पिता देवकरण अमचा बीच बचाव करने आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

एडिशनल DCP अमरेंद्र सिंह ने बताया, आरोपी Rajpal को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बंदूक और लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी और मृतकों के घर आमने-सामने ही विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे आरोपी guard Rajpal कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता आ गया और दोनों कुत्ते लड़ने लगे। इस दौरान एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। विवाद बढ़ा तो guard भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा।

लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। राहुल और विमल को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्योति (30) पति राहुल, सीमा ( 36 ) पति सुखराम, कमल (50) पिता कड़वा, मोहित (21) पिता भीम सिंह, ललित (40) पिता नारायण बोरसे और प्रमोद सभी एमवायएच में भर्ती है।

लगातार हत्याएं
एक सप्ताह में ही Indore में तीन बड़े हत्याकांड हो चुके हैं। कनाड़िया रोड पर दूल्हे की हत्या के बाद एक इंटीरियर डिजाइनर की हत्या हो गई। इसके बाद गुरुवार देर रात यह घटना हुई। लगातार बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस भी चिंतित है। इन सभी मामलों के पीछे नशा प्रमुख कारण सामने आ रहा है।