logo

कैसी नादानी : प्रेम विवाह के लिए परिवार नहीं माना तो प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर दी जान

 
कैसी नादानी  प्रेम विवाह के लि परिवार नहीं माना तो प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर दी जान
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Mumbai। मुंबई के समता नगर क्षेत्र में शनिवार को एक प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वे दोनों लव मैरिज करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़की की उम्र 16 साल व लड़के की उम्र 21 साल बताई गई है।

लड़का-लड़की दोनों पड़ोसी थे और जानुपाड़ा इलाके की कांदिवली ईस्ट में रहते थे। युवक की पहचान आकाश झटे के रूप में हुई। 
वह हाऊस कीपिंग का काम करता था और अभी लड़की स्टूडेंट थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों के परिवारों ने शादी कराने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जब दोपहर 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की जानूपाड़ा खदान में लड़का व लड़की की लाश पड़ी है तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की रात को घर सोई हुई थी, सुबह नहीं मिली
बताया जाता है कि लड़की रात को अपने घर पर ही सो रही थी। सुबह जब परिवार वालों ने उसे कमरे में देखा तो वह घर पर नहीं मिली।
 इस पर उसे आसपास ढूंढा गया, रिश्तेदारियों व जानकारों के पास भी फोन से जानकारी ली गई लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिवार वालों ने समता नगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पैरेंट्स की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक पता चला कि वह उसके दोस्त के साथ कहीं गई थी। पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले लड़के ने जाते समय मैसेज किया कि मैं जा रहा हूं और अब कभी लौट कर नहीं आऊंगा।

बच्चों पर रखें नजर

जवानी की दहलीज पर कदम रख रहे बच्चों को ज्यादा छूट नहीं देनी चाहिए। उनकी हरकतों पर नजर रखनी चाहिए। उन्हें भले-बुरे का अहसास कराना चाहिए। अगर बच्चा एक बार राह से भटक गया तो उसे पुनः सुधार पाना मां-बाप के लिए मुश्किल हो जाता है, इसलिए सबसे जरूरी है कि बच्चों के लिए समय निकालकर उन पर नजर बनाए रखें।