logo

DJ पर डांस से रोकने पर युवकों ने बारातियों को घोंपे चाकू, एक की मौत, दूसरा गंभीर

 
DJ पर डांस से रोकने पर युवकों ने बारातियों को घोंपे चाकू, एक की मौत, दूसरा गंभीर
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Rohtak
Rohtak में डेयरी मोहल्ला में शुक्रवार-शनिवार रात को एक शादी समारोह में हुए झगड़े के दौरान चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए। वारदात देर रात करीब 2 बजे की है। 
मृतक की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करीब 34 वर्षीय ईशांत के रूप में हुई है। ईशांत बारात में Rohtak आया हुआ था।

वहीं झगड़े में घायल युवक तरुण Rohtak के डेयरी मोहल्ला का रहने वाला है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए Rohtak PGI के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य कई लोगों को चोटें आने की सूचना है।

DJ पर नाचने के दौरान विवाद
मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में बज रहे DJ पर कई बाहरी युवक फ्लोर पर चढ़कर नाचने लगे। उस दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों डांस कर रहे थे। युवकों को जब बारातियों व वधु पक्ष के लोगों ने रोका तो उन्होंने अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद पंडाल में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

कई लोगों को मारे चाकू
इस दौरान कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया। जिनमें से तरुण व ईशांत को गंभीर चोटें आई और उन्हें उपचार के लिए Rohtak PGI में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईशांत को मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।