IIT दिल्ली में Btech Student ने फांसी लगाकर की Sucide, कई papers में पास न होने से था परेशान

Mhara Hariyana News, New Delhi
राजस्थान के Kota में Btech व NET समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारियों कर रहे Students की Sucide की घटनाओं के बीच अब दिल्ली के IIT में Sucide का मामला सामने आया है। यहां पर Btech (सत्र 2019-2023) के Student अनिल कुमार(21) ने फांसी लगाकर Sucide कर ली।
बताया जा रहा है कि कई papers में पास नहीं होने से वह परेशान था और उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का विस्तार दिया गया था। किशनगढ़ थाना पुलिस ने Student के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। Student के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे IIT दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक Student द्वारा Sucide करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि IIT से Btech (गणित) कर रहे Student अनिल कुमार ने फांसी लगाई है। हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
जांच में पता लगा कि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे। इस कारण वह हॉस्टल में छह महीने के एक्सटेंशन पर रह रहा था। हॉस्टल नियमों के मुताबिक, Student को जून में हॉस्टल खाली करना था, लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका और उसे इन विषयों को पास करने के लिए छह महीने का विस्तार दिया गया।
कमरे के दरवाजे को दमकल विभाग ने तोड़ा था। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ IIT, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमें भी मौजूद थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।