logo

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आकर ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

 
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आकर ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत

Mhara Hariyana News, Jammu : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर landslide से बड़ा हादसा हुआ है। यहां landslide की चपेट में आने के बाद एक truck गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। police के अनुसार, मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ। police ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे रामबन जिले में शेरबीबी के पास राजमार्ग पर हुए landslide के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

एक police अधिकारी ने बताया कि truck जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। स्थानीय स्वयंसेवकों और police द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी चार deadbodies को निकाला गया है। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान Kulgaon के truck चालक मोहम्मद अफजल गारू (42), उनके भाई अल्ताफ गारू (36), अनंतनाग के इरफान अहमद (33) और उनके भाई शौकत अहमद (29) के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए truck में ले जाए जा रहे लगभग छह मवेशी भी दुर्घटना में मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि landslide के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जो kasmir को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है और इसे यातायात योग्य बनाने के प्रयास जारी हैं।