logo

Bhojpuri Song: शिल्पा के बाद अब यह भोजपुरी हीरोइन आई , यूपी बिहार लूटने, इंटरनेट पर मचाई धूम

Main, Aai, Hoon, U.P., Bihar, Lootne, Shool, Sapna Awasthi, Chetan Shashitall, Sameer, Shankar, Ehsaan, Loy, Manoj Bajpai, Raveena Tandon, Hindi Bollywood Song, official song, Hindi Movies, Hindi Songs, tseries movies, Latest Bollywood Song, Sexy Song, Dance Song, Item Song, Latest Hindi Movies, Full Movies Song, Latest Hindi Song, Full Hindi Song, Bollywood Song, U.P. Bihar Lootne Song, Main Aai Hoon U.P. Bihar Song, tseries
 
Bhojpuri Song: शिल्पा के बाद  अब यह भोजपुरी हीरोइन आई , यूपी बिहार लूटने, इंटरनेट पर मचाई धूम  ​​​​​​​

कहना गलत नहीं होगा कि साल 1999 में आई फिल्म 'शूल' के चार्ट बस्टर गाने 'यूपी बिहार लूटने' ने एक बार फिर से धूम मचा दी थी। इस गाने में तब शिल्पा शेट्टी का जादू खूब देखने को मिला था और अब वही जादू अक्षरा सिंह से भी देखने को मिल रहा है।

Bhojpuri Song

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार अभिनेत्री के चर्चा में होने का कारण कोई विवाद नहीं बल्कि उनका नया रिलीज हुआ गाना 'यूपी बिहार लूटने' है।

Bhojpuri Song

यह गाना बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मशहूर गाना 'यूपी बिहार लूटने' को भोजपुरी में रीक्रिएट किया गया है, जो रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुद्दसर खान ने सुपर स्टार अक्षरा सिंह को लेकर रीक्रिएट किया है। 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह  पर फिल्माए गए गाने की मेकिंग बेहद अलग अंदाज में हुई है। इस डांस नंबर ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया है। अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने को टी-सीरिज  हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में मुद्दसर खान ने अक्षरा सिंह को धांसू लुक दिया है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है और इसकी खूब वाहवाही भी हो रही है। 
बता दें कि गाना 'यूपी बिहार लूटने' को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजित मंडल हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। इसके निर्देशक मुदस्सर खान हैं और कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की है।  डीओपी चेतन ढोली, कार्यकारी निर्माता मोईन खान हैं। प्रोडक्शन हेड प्रवीण आचार्य हैं। सहायक कोरियोग्राफर उपनाम कलनाड कादर, दर्शन मांदलिया और चांदनी नैथानी हैं।

बता दें कि, भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए मजेदार-फनी वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह हिंदी टीवी पर भी अपना दम दिखा चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
Akshara singh, akshara singh new song, up bihar lootane song, bhojpuri songs, naya bhojpuri gana, 
Main, Aai, Hoon, U.P., Bihar, Lootne, Shool, Sapna Awasthi, Chetan Shashitall, Sameer, Shankar, Ehsaan, Loy, Manoj Bajpai, Raveena Tandon, Hindi Bollywood Song, official song, Hindi Movies, Hindi Songs, tseries movies, Latest Bollywood Song, Sexy Song, Dance Song, Item Song, Latest Hindi Movies, Full Movies Song, Latest Hindi Song, Full Hindi Song, Bollywood Song, U.P. Bihar Lootne Song, Main Aai Hoon U.P. Bihar Song, tseries