logo

Devar Bhabhi ki Love Story : भाभी से संबंध बना रहा था युवक, पत्‍नी ने देख लिया तो कर दिया ये काम

Up big news, jhansi hatya, झांसी न्यूज, पत्नी की हत्या, उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, यूपी लेटेस्ट न्यूज, पत्नी का मर्डर, jhansi news, husband Illcit relationship, sister in law, wife murder, drugs chicken, pati patni or bhabhi, bhabhi ke saat devar ka affair, bhabhi ke saat devar ke samband, harnoortv, bhabhi ke saat devar ke phycal relation, devar ke saat bhabhi ki pram kahani, bhabhi ke saat devar ka love, bhabhi devar love, devar bhabhi hot love story, Devar Bhabhi ki Love Story?
 
Devar Bhabhi ki Love Story : भाभी से संबंध बना रहा था युवक, पत्‍नी ने देख लिया तो कर दिया ये काम

Devar Bhabhi ki Love Story : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के अपनी भाभी से अवैध संबंध चल रहे थे। इस बात का पता जब उसकी पत्नी को लगा तो उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। हत्या से पहले, युवक ने चिकन पकाया और उसमें नशीला पदार्थ मिलादिया। इसके बाद वह चिकनअपनी पत्नी को खिलाया। जब वह बेहोश हो गई तो उसने उसकी हत्या कर डाली।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला झांसी के प्रेम नगर थाने का है। बता दें कि यहां पर संजीव रायकवार अपनी पत्नी रेखा रायकवार और पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। रेखा और उनके पति संजीव के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। बताया जाता है कि संजीव का अपनी भाभी के साथ अफेयर चल रहा था। जब बात की जानकारी संजीव की पत्नी रेखा को हुई तो उसने इस बात का विरोध किया। इस मामले को लेकर दंपत्ति के बीच लंबी बहस चली।

मुर्गा बनाकर उसमें मिलाई नशीली दवा

महिला के रिश्तेदारों ने मामले में शिकात देते हुए बताया कि शनिवार को जब संजीव घर लौटा तो वह चिकन बना रहा था। इसके बाद वह अपनी भाभी से मिलने के लिए गया। इसकी जानकारी रेखा को हुई तो वह भी मौके पर ही पहुंच गई।  काफी देर बाद रेखा और उनके पति संजीव घर लौटे, लेकिन घर लौटते ही उन दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में रेखा अपने कमरे में चली गईं थी। उधर, संजीव ने चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया था।

चिकन खाकर बेहोश हुई पत्‍नी तो किए चाकू से वार 

चिकन खाते ही रेखा को नींद आ गई या यूं कहें कि वह बेहोश्‍ हो गई। इसके बाद रेखा के पति संजीव ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पत्‍नी की हत्‍या करने के बाद संजीव मौके से भाग गया।

इस घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन बुरी तरह घायल रेखा को झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां आधी रात में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर संजीव की तलाश शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस घटना पर क्या कहते हैं एसपी सिटी?

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसकी बहन को सब्जी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। वह बेहोश हो गया और उसे चाकू मार दिया गया। इनके बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं। इस संबंध में नगर एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर विभिन्न विभागों के साथ मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी। आरोपी का अपनी भाभी से भी अवैध संबंध था।