logo

बेटी है कुदरत का अनमोल उपहार: सिविल सर्जन डॉक्टर एमके भादू

बालिकाओं के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
 
मक

Mhara Hariyana News, Sirsa, सिरसा।  सिविल सर्जन डॉक्टर महेंद्र कुमार भादू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है | इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है की लड़कियों को भी समाज में उतनी ही अधिकार और इज़्ज़त देनी चाहिए जितनी लड़को को मिलती है।

े

आज के अवसर पर मंच का संचालन किशोरावस्था कॉउंसलर कमल कक्कड़ ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियों का भी पूरा अधिकार बनता है की वह समाज में अपनी बात को रख सकें और उन पर हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें | यह दिन उन लोगों को भी जागरूक करने के लिए है जो की लड़कियों को सामाजिक सीमाओं में बाँध कर रखते हैं।

े

आज का प्रोग्राम राजकीय एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सिरसा मे बालिकाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉक्टर विपुल गुप्ता ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में बालिकाओं के हिस्सेदारी बढ़ाने, उसके सेहतमंद जीवन से लेकर शिक्षा और करियर के लिए मार्ग बनाने के उद्देश्य से हर साल यह दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के अधिकार और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाता है भारत में कई देशों में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति शिक्षा के अधिकार और करियर में महिलाओं के विकास में आने वाली बाधाओ को दूर करने के लिए जागरुकता फैलाना ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 का विषय "लड़कियों के अधिकारों में निवेश:हमारा नेतृत्व हमारा कल्याण है।"आज के प्रोग्राम मे ट्रेनिंग स्कूल की खुशबू,मनीषा, पूजा और मीरा ने बालिका दिवस पर भाषण दिया और आज प्रिंसिपल उर्मिल मैडम, राहुल शर्मा नेत्र दान कॉउंसलर, कमल कक्कड़ सहित ट्रेनिंग स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।