logo

सेवा भारती हिसार विभाग द्वारा सेवा व्रती प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

 
d

सिरसा। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश, सिरसा द्वारा सेवा वर्ती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सीवी रमन भवन, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम बृजलता प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम काशुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर और गायत्री मंत्र के साथ हुआ।

वर्ग में हिसार, सिरसा, मंडी डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, फतेहाबाद व टोहाना के सेवा व्रती सदस्यों ने सहभागिता की। मंच संचालन डा. सुदर्शन सोनी नगर अध्यक्ष हिसार ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया। प्रथम सत्र में डा. विजेंद्र प्रांत स्वास्थ्य आयाम प्रमुख ने सेवा भारती एक सेवा यात्रा विषय पर अपना उद्बोधन करते हुए सेवा भारती हरियाणा के बारे में गहन विषय बोध करवाया।

द्वितीय सत्र स्वामी अमृतानंद प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने सेवा व्रती से कार्यकर्ता बनाने की प्रक्रिया के बारे में विवरण सहित अवगत करवाया। तीसरे सत्र में सह विभाग प्रमुख विभाग हिसार, बिहारी लाल बंसल ने सेवा केंद्र समीक्षा विषय पर सभी के विचार लिए। सेवा बस्ती चतुर्थ सत्र पर बृज लता प्रान्त उपाध्यक्ष ने संकल्पना एवं उसमें सेवा बस्ती में सेवा कार्य के विषय में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया। पांचवां और अन्तिम बहुमूल्य सत्र स्वामी अमृता नन्दने  दायित्व वान कार्यकर्ता का महत्व बताते हुए कई प्रेरणादायक जीवन अनुभव सांझा किए।

प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था यतिन त्रिखा जिला सचिव, कमल कुमार नगर सचिव, रामभगत सह जिला बाल कार्य प्रमुख, हर्ष मरोदिया, पवन कुमार सिरसा ने जलपान व भोजन इत्यादि की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के अंत में सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित सेवा व्रती एवं दायित्व वान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कल्याण मंत्र के साथ समापन किया।