logo

गांव मल्लेकां, उमेदपुरा, माखोसरानी, शकर मंदोरी, धनूर, ओटू, ढाणी चन्नु शहीदां व झोपड़ा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

 
s

सिरसा ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला निरंतर जारी है। सोमवार को यात्रा जिला के गांव मल्लेकां, उमेदपुरा, माखोसरानी, शकर मंदोरी, धनूर, ओटू, ढाणी चन्नु शहीदां व झोपड़ा में पहुंची। गांव ओटू में पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, गांव धनूर में मंडल अध्यक्ष चक्कां बलदेव सिंह बेनिवाल, गांव ढाणी चन्नु शहीदां व झोपड़ा में पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने शिरकत की।

 

s
पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने कहा कि देश को विकसित बनाने का काम कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता, इस कार्य में हम सभी की भागीदारी जरुरी है, तभी हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर सोच के साथ देश को विकसित बनाने के लिए आमजन को संकल्पित करने का आह्वान किया है। इस कार्य में हमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और देश हित के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करने चाहिए।
पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश की शान बढ़ी है। कोई किसी का हक न मारे, इस दिशा में मोदी और मनोहर की जोड़ी कार्य कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेवा भाव से कार्य किए हैं। पहले बहुत लोग जागरूकता के अभाव मे योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते थे इसलिए इस यात्रा के दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।

 


विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हर घर जल योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत पेयजल सप्लाई हो रही है, उन ग्राम पंचायत सदस्यों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ली कि 'भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

इस अवसर पर मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण दिखाया गया।
इस कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया। यात्रा के दौरान 'मेरी कहानी-मेरी जुबानीÓ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने सफलता की कहानियां साझा करते हुए अपने-अपने अनुभवों के बारे में बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर व अच्छे तरीके से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।


इस दौरान सरपंच सिमरन, लक्षमण दास, महामंत्री गुरसेवक सिंह, कुलविंद्र सिंह, सागर केहरवाला, जोगा सिंह, सरपंच थिराज परगट सिंह, सरपंच झोपड़ा संदीप, सरपंच कुलदीप कौर, ठाकुर भगत सिंह राठोर, शीशपाल कंबोज, रानियां मंडल अघ्यक्ष निर्मल सिंह बसरा, संतोष रानी, लेखराज कंबोज, सरपंच धनूर चिमन लाल, बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव, चंद्रभान, गुलशन गाभा, बलवान जांगड़ा, अवतार कंबोज ने शिरकत की।