logo

कांग्रेस भवन में 139वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया

 
कांग्रेस भवन में 139वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया

सिरसा। जिला कांग्रेस भवन में आज पार्टी का 139वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता लादूराम पूनिया ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज एओ ह्यूम ने की थी। वह 1857 में इटावा का कलेक्टर था। स्थापना के बाद से कांग्रेस का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इस पार्टी के नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कांग्रेसजनों ने कहा कि स्व. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी भी इस परम्परा की सच्ची वारिस हैं। उपस्थितजनों ने लोगों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की सच्ची हितैषी है और इस पार्टी ने देश के आम आदमी के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने शानदार काम किया है।

देश के लोगों को रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार देकर उन्हें मुख्यधारा में जोडऩे का काम कांग्रेस की देन है। कांग्रेसजनों ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद देश में अराजकता का माहौल बना है। लोग आज कांग्रेस के शासन को फिर से याद करने लगे हैं। कांग्रेस शासन के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी आर्थिक नीतियों के माध्यम से देश को दुनिया में विशेष स्थान दिलाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, लादूराम पूनिया, नवीन केडिया, संदीप नेहरा, बलविन्द्र नेहरा, वेदभाट, वीरभान मेहता, सहीराम सहारण, जगदीश थोरी, शंकर ठेकेदार, मलकीत सिंह रंधावा जिला पार्षद, आरसी लिम्बा, विनोद हिटलर, कर्ण चावला, गजानंद सोनी, अशोक चिंडालिया, ज्ञानी करनैल सिंह,  दलीप बाजेकां, कपिल सरावगी, कमल कांटीवाल, हरविन्द्र बेगू, कर्मवीर सिंह बेगू, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश कालवा, संगीत कुमार, नवजोत गावड़ी, आराव ग्रोवर आदि मौजूद थे।