logo

शिविर में 162 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

एक माह बाद लगाए जाएंगे कृत्रिम अंग: अनिल सरार्फ
 
 
शिविर में 162 लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सिरसा। नारायण सेवा संस्थान व अग्रोहा विकास ट्रस्ट धाम, अग्रोहा धाम सिरसा इकाई व भीम सिंगला सिरसा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जांच-चयन एवं नारायण लिंब व कैलीपर्स माप शिविर जनता भवन, अनाज मंडी सिरसा में लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने किया। इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला इकाई के प्रधान अनिल सर्राफ ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान का प्रयास बेहतरीन है।

162 people got registered in the camp

अग्रसैन महाराज ने नारा दिया था कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करो। उन्होंने कहा कि जिस भाई-बहन के हाथ-पैर में किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वो कंैप में आकर लाभ उठा सकता है। शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। कैशियर भीम सिंगला ने कहा कि तीन स्टेटों का सिरसा बॉर्डर एरिया है और तीनों राज्यों से कार्यक्रम में लोग आते हंै और इन शिविरों का लाभ उठाते हंै। उन्होंने कहा कि देश में इस प्रकार की संस्थाएं बहुत कम है, जो नि:स्वार्थ सेवा करती है। ट्रस्ट पदाधिकारी अंजनी कनोडिया ने कहा कि इस प्रकार के शिविर उन लोगों के लिए लाभकारी हंै, जो किसी कारणवश अपने खोए हुए अंग नहीं लगवा पाते। शिविर में आज सभी लोगों के अंगों के नाप लिए जाएंगे और आगामी कार्यक्रम में अंग लगाए जाएंगे।

महाससचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान का प्रयास सराहनीय है। दुर्घटनाओं में जो लोग अपने अंग गंवा चुके हंै, उनके अंगों का नाप लेकर अंग प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में 162 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 12 आप्रेशन के लिए चयनित किए गए। 56 कृत्रिम अंगों, 47 केलिपर व 47 अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है। भीम सिंगला परिवार इस प्रयास के लिए बधाई का पात्र है। पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि 150 से अधिक लोगों का शिविर में रजिस्ट्रेशन किया गया है और आने वाले 40-50 दिनों में ये सभी लोग अपने आप को हम सभी जैसा महसूस कर पाएंगे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट इसके लिए बधाई का पात्र है। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि इस नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों के लिए एक मिसाल है। इसके साथ-साथ अग्रोहा विकास ट्रस्ट की जिला इकाई व भीम सिंगला परिवार को भी इस शिविर को लगाने के लिए साधुवाद देता हूं, जोकि अपंग लोगों के लिए सहारा बने हंै। डॉक्टरों की टीम में लाल सिंह भाटी, तुलसीराम लौहार, बहादुर सिंह व डा. रामनाथ ठाकुर शामिल थे। इसके अलावा टैक्निशियन टीम में भंवर सिंह शेखावत, भगवती लाल डांगी, प्रकाश मीणा, कैलाश दाधिच व कीकाराम शामिल थे।

इस मौके पर प्रधान अनिल सर्राफ, महासचिव अश्वनी बंसल, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, संगठन सचिव अंजनी कनोडिया, सतीश हिसारिया, महेश सिंगला, प्रेम कंदोई, राजिंद्र खजांची, डा. संजय लाल गोयल, संरक्षक महेश सुरेका, राजेश बंसल, संजीव गोयल, प्रेम कंदोई, मनीष सिंगला, भूषण, विजय गर्ग, बिल्लू मित्त्तल, मनमोहन गोयल, मोहन कश्यप, जोगिंद्र नागपाल, धर्मपाल, चिरंजीलाल, भारत गोयल, अनिल गोयल, कृष्ण गोयल, प्रदीप गुप्ता, नरेश जिंदल सहित अन्य उपस्थित थे।