logo

हरियाणा के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में मनवाया अपना लोहा

हरियाणा के विभिन्न जिलों से 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया और पूरे राष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया
 
हरियाणा के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में मनवाया अपना लोहा
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa

सिरसा। द्वितीय हैंड टू हैंड नेशनल चैंपियनशिप 2022 में हरियाणा के 55 खिलाड़ियों ने 53 मेडल पर कब्जा जमाया है। एसोसिएशन अध्यक्ष अनिता सैनी ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर हेंड टू हेंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण भारत से 18 राज्यों से लगभग 950 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में मनवाया अपना लोहा

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया और पूरे राष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरियाणा के 55 खिलाड़ियों ने 53 मेडल हरियाणा के नाम है, जिनमें 25 गोल्ड, 21 सिल्वर मेडल तथा 7 ब्रांज मेडल शामिल है।

इस सफलता में स्पोंसर के रूप में प्रवीन आंखों का अस्पताल, सिरसा व नेक्सट जेन स्पोट्स अकादमी इंडिया का विशेष योगदान रहा। अनिता ने बताया कि फाइट इवेंट में सोनीपत से अन्नू गोल्ड मेडल, पानीपत से रियांश गोल्ड मेडल अर्जित किया। हिसार से दीपक ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सिरसा से रितिका ने गोल्ड मेडल, मावनी, धन्वन्तरी ने सिल्वर मेडल व युवराज, वरुण व दिव्या ने गोल्ड हासिल किया।


सेल्फ डिफेंस इवेंट में सिरसा से इशिका, हरनाम व संदीप ने गोल्ड मेडल जीता। सोनीपत से मनीषाव व पर्वत ने गोल्ड मेडल तथा तन्नु ने सिल्वर मेडल हासिल किया। करनाल से आयुष व सागर ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।


सचिव रामेश्वर ने खेल के विषय में बताया कि हैंड टू हैंड कॉम्बैट एक सोवियत मार्शल आर्ट है जिसे 1970 के दशक के अंत में सेना के लिए विकसित किया गया था। यह मार्शल आर्ट के आधुनिक और तेजी से विकसित होने वाली शैली है। यह पहला मार्शल आर्ट खेल है जिसका अभ्यास रूस के साथ-साथ अन्य देशों की आर्मी द्वारा किया जाता है। इस मौके पर हरियाणा संघ के उप प्रधान जसवीर सिंह, सह सचिव दरवेश स्वामी प्रशिक्षक, राहुल सिंह, प्रिया, गौरव दुग्गल व ममता ने खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।