logo

अग्रोहा के लिए 24 सितंबर को रवाना होंगे अग्र बंधु: नीरज बंसल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नीरज बंसल ने जिला के कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है
 
sirsa news
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
सिरसा।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नीरज बंसल ने जिला के कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है, जिनमें रितेश लंबोरिया को जिला उपाध्यक्ष, कमलकांत बंसल को उपाध्यक्ष व दीपक गोयल को जिला महामंत्री बनाया गया है।

बंसल ने बताया कि अग्रोहा धाम में 24, 25 व 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की 5176वीं जयंति धूमधाम से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में मनाई जा रही है।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से अग्र बंधु सपरिवार शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक अल्पाहार करवाया जाएगा।

10:30 से दोपहर एक बजे तक भजन गायन से अग्रसैन महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। एक से 4 बजे तक अग्रसैन महाराज के प्रेरणादायी सिद्धांतों पर व्याख्यान एवं अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सांय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक  अग्रसैन महाराज का मंगलपाठ व संगीतमय आयोजन होगा।

इसी प्रकार 25 सितंबर को सुबह 8 बजे अल्पाहार होगा। 9 से 10 बजे तक महिला सम्मेलन द्वारा रामजीदास बाजोरिया प्राचीन मंदिर अग्रोहा से अग्रोहा शक्तिपीठ तक 108 मीटर लंबे केसरिया ध्वज पैदल यात्रा निकाली जाएगी। 10 बजे से प्रश्नोत्त्तरी प्रतियोगिता व झांकियां निकाली जाएंगी।

1 बजे से 2 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। 2 से 6 बजे तक रथ यात्राओं पर चर्चा की जाएगी। 7 से 10 बजे तक देश के सुप्रसिद्ध एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 26 सितंबर को सुबह 6 बजे मंगल चरण आरती की जाएगी। 9 से 10 बजे तक हवन पूजन होगा।

10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुलदेवी आद्य महालक्ष्मरी की महिमा पर चर्चा की जाएगी। 2 से 3 बजे तक प्रसाद वितरण होगा। सांय 7 बजे से रात्रि 11 बजे अग्रसैन दरबार में 108 घी के दीपक प्रज्जवलित कर एवं एक शाम भगवान अग्रसैन के नाम संगीतमय भजन संध्या के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बंसल ने बताया कि 24 सितंबर को सुबह महाराजा अग्रसैन पार्क से अग्रोहा धाम के लिए गाडिय़ां रवाना होगी। उन्होंने सभी अग्र बंधुओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत करें।