logo

श्री सालासर धाम मंदिर में बंटा 'अमृत!

'Amrit' distributed in Shri Salasar Dham temple!

 
'Amrit' distributed in Shri Salasar Dham temple!
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
सिरसा। अन्नकूट का पर्व आज जिलाभर में बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों व धर्मस्थलों पर अन्नकूट का भंडारा लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ इसे ग्रहण किया।

वैसे तो अन्नकूट का पर्व दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण की वजह से मंगलवार की बजाए बुधवार को अन्नकूट का पर्व मनाया गया। 


    पौराढि़क कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने भगवान इंद्र देव के कोप से बृजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर उठा लिया था।

तब बृजवासियों ने अपने-अपने घरों से जुटाई सब्जियों को मिलाकर जो भोग तैयार किया, उसे अन्नकूट का प्रसाद कहा जाता है। धर्मावलंबी आज भी भगवान श्रीकृष्ण को (ठाकुर जी) को इसका पहले भोग लगाते है और इसके बाद इसका वितरण किया जाता है। अन्नकूट के प्रसाद को 'अमृतÓ का दर्जा प्राप्त है। लाल बत्ती चौक स्थित श्री सालासर धाम मंदिर में अन्नकूट के पर्व पर विशेष रूप से प्रसाद तैयार किया गया।

जिसमें खिचड़ा, कढ़ी व अन्य व्यंजन तैयार किए गए। सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाया गया, इसके बाद श्रद्धालुओं को इसका वितरण किया गया।


    हजारों लोगों की आस्था के केंद्र श्री सालासर धाम मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर प्रबंधन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। अन्नकूट का प्रसाद पाकर श्रद्धालु निहाल हो गए।