logo

लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने पर आमादा भाजपा: कु. सैलजा

BJP intent on weakening democratic institutions: K. Selja

 
BJP intent on weakening democratic institutions: K. Selja
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News:
सिरसा। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा सोमवार को सिरसा में निजी रिसोर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची।

यहां पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। कु. सैलजा ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

देश में बड़े ज्वलंत मुद्दे हैं। राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। परंतु भाजपा, आरएसएस को इस यात्रा से परेशानी आ रही है।

आज के दिन जरूरत है, भारत को संभालने के लिए। राहुल गांधी देश के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। परंतु उनके सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है।

करके उन्हें परेशान कर रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन मांग कर 2024 में हरियाणा केंद्र सरकार बनाने का दावा करने के सवाल पर कहा कि दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम पहले अपने राज्य को संभालें।

आज दोनों राज्यों में क्या हालात हैं किसी से छुपे नहीं है। उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां ड्रामेबाज है या यह कहें दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं।

दिल्ली आज के दिन बदहाल है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है।

सोनाली फोगाट मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा निष्पक्ष की जानी चाहिए, क्योंकि यह मामला 2 राज्यों से जुड़ा है।

इस मौके पर चरणजीत सिंह रोड़ी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, डा. अजय चौधरी, लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, गोपी राम चाडीवाल, लादूराम पूनिया, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रत्न लाल गेदर, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेश चाडीवाल, बलवीर शर्मा, सुरेश कसवां, दयाराम सैन, जग्गा सिंह बराड़, सतपाल मेहता, सुरेंद्र बंसल, उर्मिला भारद्वाज, बलविंद्र नेहरा, सुनीता मेहता, तेजभान पनिहारी, डीके मेघवाल, गीता मुन्नावाली, केशव गोयल, करणी साहू, दौलतराम साहू सहित भारी संख्या में समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।