लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित कीर्तन में शामिल हुए बलवंत शैली
Balwant Shelly participated in Kirtan organized at Laxmi Narayan Temple
Oct 4, 2022, 14:33 IST
Mhara Hariyana News:
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 4, हुडा कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में महिलाओं द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला सह कोषाध्यक्ष बलवंत शैली सिंहमार इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।
शैली ने कहा कि मौजूदा सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि वह मातृशक्ति का महत्व समझती है। आज उच्च पदों पर महिलाएं आसीन है। हमारी सिरसा लोकसभा की सांसद भी एक महिला है।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था द्वारा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। शैली ने कहा कि उनके परिवार की तरफ 1100 रुपए की हाजिरी मंदिर के प्रसाद में लगाते हुए माथा टेककर ईश्वर के चरणों में नतमस्तक हुए। इस मौके पर समाजसेविका सुमन, देवेंद्र, ज्योति, पूनम, रमनदीप सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे।