Bharat Jodo Yatra in Haryana: अंबाला में घने कोहरे में चल रहे राहुल गांधी, पुलिस ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बंद किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला में शुरू हो गई है। यात्रा सुबह शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चल रहे हैं।
यहां से यात्रा अंबाला कैंट को कवर करते हुए सिटी में प्रवेश करेगी। इसे देखते हुए पुलिस ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे को आवाजाही के लिए नाका लगा बंद कर दिया है। जिस वजह से वहां भारी जाम लग गया है।
हरियाणा में दूसरे फेज की यह यात्रा 6 जनवरी को पानीपत से शुरू हुई थी। उसके बाद करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए राहुल गांधी अंबाला पहुंचे हैं।
जंडली पुल से शहर के अंदर एंट्री करेगी। यहां से यात्रा मॉडल टाउन, पॉलिटेक्निक चौक व कालका चौक से होते हुए सैनी भवन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी का टी ब्रेक होगा। इसके पश्चात यहां से चलकर साढ़े 3 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।
खास बात यह है कि राहुल गांधी पहली बार अंबाला पहुंचे। हालांकि, गांधी परिवार के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी वर्ष 1978, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी वर्ष 1984 व 1991 में अंबाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार कर चुके हैं। यही नहीं, वर्ष 2004 में सोनिया गांधी भी अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी।
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में पैदल यात्रा की। कुरुक्षेत्र से अंबाला में एंट्री करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम तपस्वी हैं। पांडव भी तपस्वी थे। उन्होंने RSS का नाम लिए बगैरर कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं। हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी रविवार शाम को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पहले ब्रह्मसरोवर मंदिर में पहले तीर्थ पूजन किया। इसके बाद महाआरती में हिस्सा लिया। पराशक्ति वेद पाठशाला संचालक पंडित बलराम गौतम ने राहुल गांधी को विशेष पूजा कराई पूरी खबर पढ़ें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को करनाल जिले में 24 किलोमीटर का सफर तय करते हुए NDRI चौक पर जाकर समाप्त हो गई। यात्रा के दोनों सेशन में कई रोचक तस्वीरे देखने को मिली। सुबह राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के डॉग (लूना) को यात्रा में पैदल सैर कराते दिखे पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए पूरी खबर पढ़ें
पानीपत के हुड्डा ग्राउंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी होने की बात की पूरी खबर पढ़ें