मुख्यमंत्री को पसंद है दुबई में रहना

Mhara Hariyana News, Sirsa: ऐलनाबाद विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला आज अपने निवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान जेजेपी की कालांवाली ईकाई के कार्यकर्ता भी इनेलो में शामिल हुए।
मीडिया से बातचीत में चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं की जिम्मेदारी आदमपुर में लगाई जाएगी, जहां जिम्मेदार व्यक्ति आदमपुर के गांव-गांव में जाकर इनेलो के लोगों से बात कर चौटाला साहब को देंगे कि किस व्यक्ति को आदमपुर उप चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतारा जाए।
हम ऐसा प्रत्याशी देंगे जो जितने वाला होगा और लोगों की इच्छानुसार होगा। कुलदीप बिश्रोई ने अपने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए इस्तीफा दिया। स्वार्थ की राजनीति नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के दुबई दौरे पर अभय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री का दिल दुबई में लगता है। उसे चंडीगढ़ में दफ्तर बनाने की बजाए दुबई में बनाना चाहिए। निवेश की बात करते हुए 8 साल बीत दिए। इस मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बनते ही हरियाणा सरकार का करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए। विदेशी दौरे पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए है। निवेश के नाम पर आज तक प्रदेश में कोई खर्च नहीं हुआ। जब तक प्रदेश में निवेश होगा, तब तक वे मुख्यमंत्री रहेंगे या भी नहीं, किसी का क्या भरोसा है।
गुरुग्राम में किसानों को अरेस्ट व लाठीचार्ज प्रकरण में अभय सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने को आतुर है। आज तक किसी किसान की गिरदावरी नहीं हुई। अब आदमपुर के उप चुनाव में किसान भाजपा-जजपा को सबक सिखाएंगे। अभय सिंह ने कहा कि वे जेजेपी को पार्टी ही नहीं मानते, जेजेपी का मतलब जानते हो क्या, मैं नहीं बताता, आप स्वयं आंकलन कर लेना।