logo

चौ. देवीलाल की 109वीं जयंती पर इनेलो की सम्मान रैली कल

तीसरे मोर्चे के लिए 10 राज्यों के भाजपा विरोधी नेताओं को निमंत्रण, बिहार सीएम नीतिश पर सबकी निगाहें
 
चौ. देवीलाल की 109वीं जयंती पर इनेलो की सम्मान रैली कल
WhatsApp Group Join Now


चौ. देवीलाल की 109वीं जयंती पर इनेलो की सम्मान रैली कल
तीसरे मोर्चे के लिए 10 राज्यों के भाजपा विरोधी नेताओं को निमंत्रण, बिहार सीएम नीतिश पर सबकी निगाहें

Mhara Hariyana News, Hisar। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल 25 सितंबर यानी कल फतेहाबाद में 'सम्मान दिवस रैली' करने जा रही है। रैली के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व इनेलो विधायक अभय सिंह तीसरे मोर्चे के गठन में लगे हुए है। प्रदेश में फिर से सत्तासीन होने के लिए इनेलो सुप्रीमों लगातार देश के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं जो भाजपा के विरोधी खेमे में हैं। इस रैली में  10 बड़े राज्य के भाजपा विरोधी नेताओं को रैली का निमंत्रण दिया है। ताऊ देवीलाल की 109 वीं जयंती पर अबकी बार सबसे प्रमुख नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। 


नीतीश को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे ओपी चौटाला

नीतीश कुमार करीब छह साल बाद चौ. देवीलाल की जयंती में शामिल होंगे। इससे पहले वे वर्ष2016 में जयंती समारोह में आए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें रिसीव करने के लिए खुद ओपी चौटाला सिरसा एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। वे अभय सिंह के साथ सिरसा स्थित निवास पर नाश्ता करेंगे। जबकि बाकी नेता फतेहाबाद में हेलीकॉप्टर से आएंगे।


फतेहाबाद में होने जा रही सम्मान रैली प्रदेश के भविष्य की राजनीति को तय करेगी। इस रैली के माध्यम से जहां इनेलो फिर से अपनी खोई हुई ताकत को जुटाने में लगी हुई है वहीं इनेलो नेता जोरदार शक्ति प्रदर्शन करेंगे। रैली में भाजपा विरोधी खेमे से जुड़े नेताओं को एक मंच प्रदान कर इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने देश में तीसरे मोर्चे की नींवर रखने का काम किया है। इससे पहले 
नीतीश कुमार को 2021 में भी ताऊ देवीलाल की जयंती रैली में आने का निमंत्रण दिया गया था। उस वक्त बिहार में जनता दल और भाजपा के गठबंधन की सरकार थी। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। ऐसे में तीसरे मोर्चे की चर्चाओं के चलते नीतीश कुमार नहीं आए।  था। परंतु अब अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने भाजपा से 21 महीने पुराना गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने राजद के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली। अब भाजपा के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन नहीं है, इसलिए नीतीश कुमार की इस रैली में आने की पूरी संभावनाएं है।

इनेलो ने इन्हें दिया निमंत्रण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी दैवगौड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू, तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव, जयंत चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और राजस्थान के सांसद हनुमान बैनीवाल को निमंत्रण दिया है।