logo

हरियाणा में नशे को लेकर मुहिम- सप्लायरों पर पुलिस की पैनी नजर, फतेहाबाद और सिरसा सबसे ज्यादा प्रभावित

नशे को रोकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन के साथ मिल कर काम कर रही है। प्रदेश में आने वाले नशीले पदार्थों की सप्लाई और इसकी चैन पर पुलिस की पैनी नजर है।
 
DGP बोले- सप्लायरों पर पुलिस की पैनी नजर, फतेहाबाद और सिरसा सबसे ज्यादा प्रभावित
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

हरियाणा के DGP पीके अग्रवाल (PK Agarwal) ने कहा कि नशे को लेकर प्रदेशभर में पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। नशे को रोकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन के साथ मिल कर काम कर रही है। प्रदेश में आने वाले नशीले पदार्थों की सप्लाई और इसकी चैन पर पुलिस की पैनी नजर है। नशे को लेकर सिरसा और फतेहाबाद ज्यादा प्रभावित रहे हैं। इसे रोकने के लिए डिमांड तथा सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को भी मुख्य धारा में लाने का काम पुलिस कर रही है।

DGP रविवार को हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कानून व्यवस्था, नशा तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर मंथन भी हुआ। बैठक में हिसार रेंज के IG राकेश आर्य, हांसी की SP निकिता गहलावत, हिसार के SP लोकेंद्र सिंह, जींद के SP नरेंद्र बिजरानिया, SP सिरसा डा. अर्पित जैन, फतेहाबाद के SP आशा मोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

DGP ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि हरियाणा प्रदेश में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में फैलने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर भी लगाम लगाई जाएगी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। प्रदेश में संपत्ति विरूद्ध अपराधों में कुछ वृद्धि हुई है। इसी प्रकार चोरी के मामलों में भी वृद्धि हुई है, लेकिन इन्हें ट्रेस करने में भी पुलिस अधिकारियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

जिसके चलते इन मामलों को ट्रेस करने का आंकडा भी बढ़ा है। संसाधनों की कुछ कमी के बावजूद पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना दायित्व निभाते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेन पॉवर की कमी है। पुलिस ने एसपीओ को भर्ती किया जा रहा है। रेग्युलर भर्ती में कुछ कानूनी अड़चनें हैं जो जल्द ही दूर हो जाएंगी। प्रत्येक जिला में साइबर थाने खोले गए हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों द्वारा जुटाई गई संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है।