logo

बड़े चौटाला साहब की सक्रियता से प्रदेश में सियासी पारा उफान पर

87 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने इन दिनों देश में सियासी पारे को बढ़ाया हुआ है। वे विभिन्न विपक्षी पार्टियों के मुखियों से मिल रहे हैं।
 
सिरसा news hindi
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News, Sirsa। 
87 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने इन दिनों देश में सियासी पारे को बढ़ाया हुआ है। वे विभिन्न विपक्षी पार्टियों के मुखियों से मिल रहे हैं। मौका है पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं चौटाला के पिता चौ. देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का।

इस बार चौ. देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के बहाने चौ. देश में तीसरे मोर्च के घटक दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। 

वयोवृद्ध् अवस्था में भी चौ. ओम प्रकाश चौटाला की सक्रियता से दूसरी पार्टियां हैरान है। वहीं उनके पुत्र अभय सिंह चौटाला भी इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों पिता पुत्र की जोड़ी की गतिशीलता ने सत्ताधारी दल की चिंताएं बढ़ा दी है।

तीसरे मोर्चे की रूपरेखा तैयार करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बीच गुरुग्राम में मुलाकात हो चुकी है। वहीं उन्होंने केसी त्यागी के साथ बैठक की। चौटाला यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से भेंट कर चुके हैं। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। 


25 सितंबर को चौटाला के साथ मंच पर भी होंगे
25 सितंबर को फतेहाबाद में इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस के मौके पर बड़ी रैली कर रही है। रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, एनसीपी नेता शरद पंवार सहित देशभर के तमाम विपक्षी नेता मंच पर रहने के दावे किए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस रैली के माध्यम से तीसरे गठबंधन की नींव रखी जा सकती है और देश की राजनीति को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती है।