logo

AAP में आदमपुर में घमासान:जजपा छोड़कर आए पूर्व जिला पार्षद गढ़वाल पार्टी से निकाले गए

Fight in Adampur in AAP: Former district councilor who left JJP, expelled from Garhwal party

 
Fight in Adampur in AAP: Former district councilor who left JJP, expelled from Garhwal party

Mhara Hariyana News: 

आम आदमी पार्टी ने हिसार में पूर्व जिला पार्षद रामप्रसाद गढ़वाल को पार्टी से बाहर कर दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। बुधवार को पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता और नेशनल एडवाइजर अनुराग ढांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। गढ़वाल डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की

उन्होंने कहा कि आप ने आदमपुर उपचुनाव में सर्वे करवा कर टिकट दी है। कई साथी टिकट की दौड़ में थे। सर्वे में सतेंद्र कुमार का नाम टॉप पर आया। राम प्रसाद गढ़वाल को सर्वे की स्थिति के बारे में बताया गया।


टिकट की इच्छा से आए थे गढ़वाल
सुशील गुप्ता ने कहा कि राम प्रसाद गढ़वाल थोड़े दिन पहले जजपा छोड़कर आप में आया था। वह टिकट चाहते थे, परंतु टिकट न मिलने पर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। इसलिए उन्हें आज से पार्टी से निष्कासित किया गया। एक दो दिन में भाजपा के कुछ बड़े नेता भी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। आदमपुर के हर गांव में कार्यकर्ता पहुंचा है।


भव्य जीते तो मिलने के लिए अमेरिका जाना पड़ेगा

गुप्ता ने कहा कि भव्य अमेरिका से आए हैं और चुनाव दादा और पिता के नाम पर लड़ना चाहते हैं। सुशील गुप्ता ने कहा कि कुलदीप से मिलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, अब इन्हें मिलने के लिए विदेश जाना पड़ेगा।