logo

डिंग डाइट में मनाया गांधी जयंती सप्ताह

गांधी जी ने पढ़ाया सत्य व अहिंसा का पाठ: रोशनलाल कंबोज
 
गांधी जी ने पढ़ाया सत्य व अहिंसा का पाठ: रोशनलाल कंबोज
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News: 
डिंग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट डिंग) में शुक्रवार को गांधी जयंती सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। संस्थान के प्रवक्ता सुरेंद्र नूनियां ने बताया कि इस साप्ताहिक आयोजन के तहत प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों ने निबंध, भाषण, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं सफाई अभियान व वेस्ट मैटीरियल के उपयोग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संस्थान के विषय-विशेषज्ञ रोशनलाल कम्बोज ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हालांकि आजादी का ये सफर बापू के लिए आसान नहींं था।

उन्हें आजादी की लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल जाना पड़ा और अनशन भी करना पड़ा, लेकिन उनकी प्रतिज्ञा अटल थी। कम्बोज ने कहा कि महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा के बारे में लोग जानते थे, परन्तु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शान्ति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोडऩे पर मजबूर किया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता।

इस अवसर पर शीला रानी, सोमप्रकाश ठकराल, सुखपाल फौगाट, देवीलाल, गुरदित्ता, सुमित कुमार, सुनील कुमार, सज्जन फौजी, सुभाष बैनीवाल उपस्थित थे।
फोटो: