logo

पंजाब की सड़क से परेशान हरियाणा के गृह मंत्री:अनिल विज की CM भगवंत मान को चिट्‌ठी

सीएम भगवंत मान को कहा कि रामगढ़ से डेराबस्सी जाने वाली सड़क को फोर लेन किया जाए। इस सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है।
 
पंजाब की सड़क से परेशान हरियाणा के गृह मंत्री:अनिल विज की CM भगवंत मान को चिट्‌ठी
WhatsApp Group Join Now

Mhara Hariyana News

हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज पंजाब की एक सड़क से परेशान हैं। उनकी परेशानी यहां तक बढ़ गई कि उन्हें मजबूर होकर पंजाब के CM भगवंत मान को चिट्‌ठी लिखनी पड़ गई। जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि CM मान उनकी बात जरूर मानेंगे।

असल में गृह मंत्री विज पंजाब के मोहाली जिले की जीरकपुर रोड से परेशान हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान को कहा कि रामगढ़ से डेराबस्सी जाने वाली सड़क को फोर लेन किया जाए। इस सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है।

विज ने यह लिखा है चिट्ठी में
विज ने चिट्‌ठी में लिखा है कि डेरा बस्सी से रामगढ़ बहुत व्यस्त सड़क है। यहां ट्रैफिक बहुत होता है और सड़क की हालत बहुत खराब है। जिन लोगों को डेराबस्सी से होकर चंडीगढ़ या पंचकूला जाता पड़ता है, वे इस सड़क से वाया रामगढ़ होकर पंचकूला, चंडीगढ़ पहुंचते हैं। इस रास्ते में खास तौर पर जीरकपुर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। यह सड़क संकरी और टूटी होने के कारण जो लोग यहां से गुजरते हैं, उन्हें मुश्किल होती है।

विज की CM मान से मांग
गृहमंत्री अनिल विज ने CM भगवंत मान से मांग की कि डेरा बस्सी से वाया रामगढ़ होकर चंडीगढ़-पंचकूला जाने वाले लोगों की दिक्कत को समझें। इस सड़क को फोर लेन बनाएं। इससे आम लोगों को चंडीगढ़ और पंचकूला जाने में असुविधा नहीं होगी।

हरियाणा के गृह मंत्री विज की पंजाब CM को चिट्‌ठी

हरियाणा के गृह मंत्री विज की पंजाब CM को चिट्‌ठी